{"_id":"61e76534a26c6d50bf2f8b54","slug":"bihar-politics-news-tussle-between-bjp-and-jdu-is-increasing-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: बिहार भाजपा अध्यक्ष ने याद दिलाई गठबंधन की मर्यादा, कहा- प्रधानमंत्री से टि्वटर-टि्वटर खेलना बंद करें जेडीयू नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: बिहार भाजपा अध्यक्ष ने याद दिलाई गठबंधन की मर्यादा, कहा- प्रधानमंत्री से टि्वटर-टि्वटर खेलना बंद करें जेडीयू नेता
Wed, 19 Jan 2022 06:41 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:41 AM IST
सार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जेडीयू नेताओं की तरफ से ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े करने को आपत्तिजनक बताते हुए कहा, इस गठबंधन की पहली शर्त यही है कि प्रधानमंत्री के साथ ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करना होगा।
विज्ञापन
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भाजपा और जेडीयू के बीच रार बढ़ती जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोमवार को जेडीयू को गठबंधन की मर्यादा बनाए रखने को कहा। एक फेसबुक पोस्ट में जायसवाल ने लिखा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की मजबूती के लिए सभी को गठबंधन की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
असल में उन्होंने जेडीयू के उन दो नेताओं पर निशाना साधा, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दया शंकर सिन्हा से पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने का आग्रह किया था, क्योंकि सिन्हा ने सम्राट अशोक की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की थी।
विज्ञापन
उन्होंने जेडीयू नेताओं की तरफ से ट्विटर के जरिये प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े करने को आपत्तिजनक बताते हुए कहा, इस गठबंधन की पहली शर्त यही है कि प्रधानमंत्री के साथ ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करना होगा। अगर बेवजह सवाल खड़े किए जाएंगे, तो बिहार के 76 लाख भाजपा कार्यकर्ता इसका जवाब देना बखूबी जानते हैं।
विज्ञापन