फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: JDU leader Rajiv Ranjan Singh alleged BJP has anti-reservation agenda

Bihar: जदयू ने भाजपा पर लगाया आरक्षण विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप, संजय जायसवाल ने पलटवार में किया ये बड़ा एलान

Thu, 13 Oct 2022 05:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 05:46 PM IST
सार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिया गया शहरी निकाय चुनावों को लेकर आदेश, एक साजिश का परिणाम था। बता दें कि हाल ही में पटना उच्च न्यायालय ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी, ईबीसी के लिए आरक्षण को अवैध घोषित किया था। 

विज्ञापन
Bihar Politics: JDU leader Rajiv Ranjan Singh alleged BJP has anti-reservation agenda
जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में भाजपा का साथ छोड़कर राजद के साथ सरकार बनाने के बाद से भाजपा और जदयू के नेताओं में सियासी बयानबाजी थम नहीं रही है। गाहे-बगाहे इस जुबानी जंग में राजद भी शामिल हो जाती है। वहीं, गुरुवार को एक बार फिर नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण खत्म करने के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिया गया शहरी निकाय चुनावों को लेकर आदेश, एक साजिश का परिणाम था। बता दें कि हाल ही में पटना उच्च न्यायालय ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी, ईबीसी के लिए आरक्षण को अवैध घोषित किया गया था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इन प्रदर्शनों को जदयू  ने आरक्षण विरोधी भजपा का पोल खोल (आरक्षण विरोधी भाजपा को उजागर करना) नाम दिया है। जदयू के इसी अभियान के क्रम में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के पास हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ललन सिंह ने ये  लगाए। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि मोहन भागवत ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कहा था कि आरक्षण प्रणाली की समीक्षा की आवश्यकता है, तो हम आशंकित थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में भाजपा का आरक्षण को खत्म करने का एजेंडा और ज्यादा साफ हो गया है। 
विज्ञापन


ललन सिंह ने यह भी कहा कि राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना के पक्ष में द्विसदनीय राज्य विधायिका ने दो बार प्रस्ताव पारित किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम नीतीश ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांग को लेकर सहमत नहीं था क्योंकि इससे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आरक्षण खत्म करने के एजेंडे के लिए समस्याएं पैदा हो जातीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, भाजपा ने नगरपालिका चुनावों के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया। प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी 17 अक्टूबर को सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर इसी तरह का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर राज्य के ओबीसी और ईबीसी वर्गों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के जरिए मुख्यमंत्री के धोखे का पर्दाफाश किया जा सकेगा। 


तेजस्वी यादव ने कही यह बात 
भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा लगाए गए आरोप पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद हमने निर्णय लिया था कि बिना आरक्षण के हम चुनाव नहीं कराएंगे। अगर हम आरक्षण नहीं चाहते तो हम चुनाव करा दिए होते। तो फिर हम सुप्रीम कोर्ट क्यों गए? हम अपने बहस को सुप्रीम कोर्ट में रखने का काम करेंगे। लेकिन बीजेपी को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed