फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar political drama

बिहार की राजनीति में उठापठक, वोट नहीं करेंगे विधायक!

Thu, 19 Feb 2015 06:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Thu, 19 Feb 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
bihar political drama

बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान से ठीक पहले पटना हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को तकड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने जेडीयू के मांझी खेमे के आठ विधायकों के विधानसभा में मतदान करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


इससे मांझी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने वोट न करने वाले आठ विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया था। अब बहुमत साबित करने के लिए कुल 113 विधायकों का समर्थन जरूरी है। बिहार विधानसभा में अब विधायकों की संख्या 235 रहेगी। वहीं मांझी ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन

बीजेपी से छिना मुख्य विपक्षी दल का दर्जा

bihar political drama

उधर गुरुवार को विधानसभा स्पीकर उदय नारायण सिंह चौधरी ने संख्या बल के आधार पर जदयू को विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा दे दिया। जदयू के विधायक विजय चौधरी को विपक्षी दल का नेता चुना गया है।

विपक्षी दल का दर्जा छिन जाने से आक्रोशित भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर स्पीकर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों की सुरक्षा कर्मियों से भी जबरदस्त नौक-झौंक हुई। विधायकों ने यहां रख्रे गमले भी तोड़ दिए।

जदयू ने लगाया विधायक खरीद फरोख्त का आरोप

bihar political drama

जदयू ने एक ऑडियो टेप जारी कर बीजेपी और जीतन राम मांझी पर पार्टी के विधायकों को खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। पटना में प्रेस कांफ्रेस कर जदयू के विधायक शफुद्यीन ने कहा कि उन्हें आरजेडी के पप्पू यादव ने फोन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात मांझी से और भाजपा विधायकों से भी सपर्क कराने की बात कही गई। शफुद्यीन ने आरोप लगाया कि उन्हें पद और पैसे का भी लालच दिया गया। वहीं आरजेडी सांसद पप्पू यादव ने शर्फुद्यीन के आरोपो का झूठा बताया और कहा कि यह उनके खिलाफ साजिश है। यादव ने कहा कि वह शफुद्यीन को जानते तक नहीं और जदयू की ओर से जारी टेप में उनकी आवाज नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed