LIVE Bihar Political Crisis Live: बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, आज लेंगे नीतीश-तेजस्वी शपथ
{"_id":"62f1e6a7ffaa544760231934","slug":"bihar-political-crisis-2022-jdu-and-rjd-mla-meeting-today-latest-news-updates-in-hindi-upendra-kushwaha","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE Bihar Political Crisis Live: बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, आज लेंगे नीतीश-तेजस्वी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 10 Aug 2022 01:48 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:48 AM IST
खास बातें
Bihar Political Crisis Live News Update in Hindi: बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद नीतीश राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। फिर वह तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा किया। बुधवार दोपहर दो बजे सीएम और डिप्टी सीएम का शपथग्रहण समारोह होगा। बिहार में जारी सियासी उठापटक से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव फिर आए साथ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:38 PM, 09-Aug-2022
नीतीश के खिलाफ भाजपा का महाधरना आज
भाजपा ने मंगलवार को अपने पुराने सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कदम पर नाराजगी जताते हुए उन पर आदतन विश्वासघात करने का आरोप लगाया। राज्य मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक के बाद जारी एक बयान में पार्टी ने घोषणा की कि वह बुधवार को सभी जिलों में जद (यू) नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध (महाधरना) करेगी, जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी, जिन्होंने एक दशक से अधिक समय तक नीतीश कुमार के डिप्टी के रूप में कार्य किया था और उन्हें भाजपा में उनका सबसे भरोसेमंद व्यक्ति माना जाता है, उन्होंने नीतीश की पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।09:56 PM, 09-Aug-2022
नई सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की संभावना
सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि बिहार में नई सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से बात की। समझा जाता है कि उन्होंने नई सरकार के गठन में समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया। सूत्रों ने कहा कि चार मंत्री पदों के अलावा कांग्रेस ने राज्य विधानसभा के अध्यक्ष का पद भी मांगा है, लेकिन नीतीश कुमार इसे देने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
08:50 PM, 09-Aug-2022
सुशील मोदी बोले, हमने उन्हें ही तोड़ा जिन्होंने हमें धोखा दिया
सुशील मोदी ने कहा- उन्हें (नीतीश कुमार) राजद में वह सम्मान नहीं मिलेगा जो उन्हें भाजपा में रहते हुए मिला था। हमने ज्यादा सीटें होने के बावजूद उन्हें सीएम बनाया और कभी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं की। हमने उन्हें ही तोड़ा जिन्होंने हमें धोखा दिया। महाराष्ट्र में शिवसेना ने हमें धोखा दिया और परिणाम भुगतने पड़े।08:36 PM, 09-Aug-2022
सुशील मोदी बोले, आरसीपी सिंह के जरिए जद (यू) को तोड़ने की बात सफेद झूठ
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, यह सफेद झूठ है कि भाजपा ने नीतीश कुमार की सहमति के बिना आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया और वह जद (यू) को तोड़ना चाहती थी।08:19 PM, 09-Aug-2022
राजद का ट्वीट- कल दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण
राजद का ट्वीट- मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का कल दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।08:17 PM, 09-Aug-2022
नीतीश कुमार ने की सोनिया गांधी, राहुल गांधी से बात
नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी से बात की और समर्थन के लिए आभार जताया: कांग्रेस सूत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
08:14 PM, 09-Aug-2022
कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है: बिहार सीएमओ08:00 PM, 09-Aug-2022
कल शाम चार बजे शपथग्रहण
बिहार में जदयू-राजद की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार कल (बुधवार) शाम चार बजे शपथ लेगी।07:27 PM, 09-Aug-2022
रविशंकर प्रसाद ने नीतीश से पूछे तीखे सवाल
रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- नीतीश कुमार ने ही जंगलराज, लूट और भ्रष्टाचार की बात की थी। 2017 में वो ही हमारे पास आए थे। नीतीश ने जनादेश का अपमान किया। आपने 2015 में लालू प्रसाद यादव के साथ जाने का फैसला क्यों किया था। 2017 में क्यों कहा था कि तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। नीतीश जी, अपने पुराने टीवी के कमेंट देखिए। आपने कहा था कि इतने गंभीर आरोप के जवाब तो मिलने चाहिए। तब तेजस्वी ने कहा था कि अपने वकील से मिलकर इसका जवाब दूंगा। तब आप भाजपा के साथ आ गए थे। 2019 में हमने अपने सिटिंग विधायकों का टिकट काटा था, ताकि आपको अधिक टिकट मिल सके।07:18 PM, 09-Aug-2022
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का भाजपा पर निशाना
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय..
सत्ता की भूख
पूरे देश से
बीजेपी को ले डूबेगी
एक दिन जरूर..