फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Policemen became teachers among the children of Naxal area, police station was converted into a school

Bihar News:  नक्सल इलाके के बच्चों के बीच पुलिस वाले बने शिक्षक, थाना को बना दिया पाठशाला; पढ़िए पूरी खबर

Mon, 23 Sep 2024 12:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Sep 2024 12:21 PM IST
सार

छकरबंधा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष अभियान के तहत और विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Policemen became teachers among the children of Naxal area, police station was converted into a school
थाना परिसर में पढ़ाई करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल इलाके के बच्चों के बीच खाकी वाले अक्षर ज्ञान बांट रहे हैं। अशिक्षित बच्चों को शिक्षित करने के लिए थाना को ही पाठशाला बना दिया। उक्त पाठशाला में नक्सल प्रभावित इलाकों के दर्जनों गांव के बच्चे अक्षर ज्ञान की तालीम पा रहे हैं। वहीं शिक्षक की भूमिका पुलिस वाले निभा रहे हैं। यह पूरा मामला नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित गया जिले के छकरबंधा थाना की है। जहां थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह शिक्षक की भूमिका निभा रहे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के छकरबंधा थाने में अनोखी पहल की गई है। थाने में पुलिस अपना कार्य के साथ साथ पाठशाला भी संचालित कर रखे है। जहां नक्सल प्रभावित इलाकों के दर्जनों गांव के अशिक्षित बच्चों के बीच पुलिस वाले शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। वहीं बच्चों के बीच शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा भी दिया जा रहा है। नक्सल इलाकों के बच्चे देश के अच्छे नागरिक बन सके।
विज्ञापन

 
मामले में छकरबंधा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष अभियान के तहत और विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को न केवल प्राथमिक शिक्षा दी जाए, बल्कि कंप्यूटर और अन्य तकनीकी शिक्षा भी मुहैया कराए, ताकि आने वाले भविष्य में कई अवसरों का भी लाभ उठा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी लाइब्रेरी का स्थापना 
वहीं उन्होंने बताया कि बच्चों की आवश्यकता और जरुरतों को देखते हुए, शीघ्र ही थाने में लाइब्रेरी का स्थापना किया जाएगा। जल्द ही गया के सीनियर एसपी आशीष भारती के नेतृत्व में लाइब्रेरी का उद्घाटन कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा मेरी इच्छा है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे भी बड़े-बड़े सपने देखे, लेकिन यह संभव सिर्फ शिक्षा से ही पूरी हो सकती है।


वर्दी देख डर जाते थे बच्चे 
वहीं छकरबंधा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने कहा कि जब हम इस थाना में आए थे और गांवों में घुमते थे, तब बच्चे हमे वर्दी में देख कर डर जाते थे। कुछ दिनों के बाद बच्चों को थाने में पढ़ाने लगा। आज बच्चे डरते नहीं है, बल्कि एक दोस्त की तरह देखते हैं। मेरी इच्छा है कि ये बच्चे बेहतर भविष्य की ओर बढ़े। देश का एक अच्छा नागरिक बने। यह सब शिक्षा के माध्यम से ही संभव हो सकता है। इसी उद्देश्य से इस कार्य को कर रहे है। उन्होंने बताया कि शुरुआत दौर में मात्र 15 बच्चे ही पढ़ने आते थे। लेकिन धीरे-धीरे आज 450 बच्चे थाने में शिक्षा ग्रहण करने आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed