फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Woman strangled to death for dowry in Patna,bihar police.

Bihar Police : नालंदा की बेटी की गला घोंटकर पटना में हत्या; ससुराल वाले फरार, पति बोला- खुद फांसी पर लटकी है

Mon, 15 Jan 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 15 Jan 2024 03:00 AM IST
सार

Bihar : नालंदा की लड़की को पटना में उसके ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। ससुराल वालों का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Police : Woman strangled to death for dowry in Patna,bihar police.
इसी शख्स पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में ससुराल वालों ने नालंदा की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव की है। मृतका की पहचान पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के रहने वाले सचिन कुमार की पत्नी पूजा कुमारी (19) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


ससुराल वाले अक्सर करते थे मारपीट 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी सचिन कुमार की शादी नालंदा निवासी दीनानाथ कुमार की बेटी पूजा कुमारी से 5 मई 2023 को हुई थी। पूजा कुमारी के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पूजा कुमारी के ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार लोगों ने उसे समझाया, लेकिन पूजा के ससुराल वालों ने नहीं माना। पूजा के परिजनों का कहना है कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही सभी लोग वहां पहुंचे तो उनकी बेटी का शव घर में पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि पूजा के पति सचिन, उनकी सास गुड़िया देवी, ससुर शिव पूजन रविदास एवं उनके भाई बहन ने मिलकर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में पूजा के पति सचिन का कहना है कि रविवार की सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर लौटने पर उसने देखा कि उनकी पत्नी पूजा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पूजा के परिजनों द्वारा हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। हालांकि इस मामले में नवविवाहिता के ससुराल वालों का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed