फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police throw vegetable in drain after beating vegetable seller video goes viral

बिहार: सब्जी बेचने वाले को पीटने के बाद पुलिस ने नाले में फेंक दी सब्जी, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 21 May 2021 02:07 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 21 May 2021 02:07 PM IST
सार

बिहार की बक्सर पुलिस एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी लॉकडाउन का उल्लंघन करने के नाम पर सब्जी बेचने वालों को पीट रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Police throw vegetable in drain after beating vegetable seller video goes viral
बक्सर में पुलिसकर्मियों ने सब्जी दुकानदार की पिटाई की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी पूरे देश में फैली हुई है। ऐसे में कई राज्यों ने कोविड के मामलों को नियंत्रित करने के लिए अपने यहां लॉकडाउन लगाया हुआ है। इसी कड़ी में बिहार में भी लॉकडाउन लागू है। राज्य में लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के कंधों पर है, लेकिन इस कठिन समय में पुलिस आमजन से सख्ती बरतने के नाम पर उनसे ज्यादती करते हुए नजर आ रही है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर बक्सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वाले सब्जी बेचने वाले को पीट रहे हैं। इतनी ही नहीं, पुलिस वालों ने लात मारकर सब्जियों को नाली में उड़ेल दिया।

विज्ञापन


यह वीडियो बिहार के बक्सर के सदर थाना क्षेत्र का है। बक्सर से वायरल हुए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस के जवान कैसे एक सब्जी बेचने वाले दुकानदार को बेरहमी से पीट रहे हैं और सब्जियों को लात मारकर नाली में फेंक रहे हैं। यह घटना दो दिन पहले बुधवार (19 मई) की बताई जा रही है।  
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार को बक्सर में सदर अस्पताल और सेंट्रल जेल के पास कुछ सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगाकर सब्जी बेच रहे थे। बताया जा रहा है कि वे  लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा तय किए गए समय के अंदर ही सब्जी बेच रहे थे, लेकिन अचानक मौके पर पहुंचे नगर थाना के पुलिसकर्मी बिना कुछ कहे सब्जी बेचने वालों की सारी सब्जियां लात मारकर नाली में गिराने लगे। इसके बाद वे दुकानदारों को डंडे से पीटने भी लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे बिहार पुलिस की क्लास 
इस घटना के बाद लोग अब सोशल मीडिया पर पुलिस के इस रवैये की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महामारी के जिस बुरे दौर में लोगों को खाने को नहीं मिल रहा है, ऐसे समय में पुलिस ताजी सब्जियों को नाली में फेंक रही है। 

सख्ती से ज्यादा गुंडागर्दी
आपको बता दें कि बिहार में इन दिनों कोविड - 19 से बचाव के लिए लॉकडाउन लागू है। सरकार की ओर से लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने का निर्देश है, लेकिन बिहार पुलिस जिस तरह से बक्सर में सरकारी फरमान का पालन कर रही है, वह प्रक्रिया सख्ती से ज्यादा गुंडागर्दी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed