{"_id":"658996f2cef3209753064d13","slug":"bihar-police-shocked-to-see-pakistan-terror-organisation-links-and-bank-records-in-cyber-criminal-recovery-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में पाकिस्तानी चेक बुक : साइबर ठग का आतंकी संगठन, लेन-देन का रिकॉर्ड और स्क्रीनशॉट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में पाकिस्तानी चेक बुक : साइबर ठग का आतंकी संगठन, लेन-देन का रिकॉर्ड और स्क्रीनशॉट मिला
Mon, 25 Dec 2023 08:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:21 PM IST
सार
Bihar : बिहार पुलिस ने एक शख्स को दबोचा है। उसके मोबाइल में पाकिस्तान के कई अलग-अलग बैंकों के चेकबुक, पाकिस्तान के बैंकों के विभिन्न खातों से रुपये के लेन देन का रिकार्ड और उसका स्क्रीन शार्ट बरामद किया है, जिसे देखकर पुलिस के होश उड़ गये।
विज्ञापन
साइबर अपराधी राजीव कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन से सांठ-गांठ रखने तथा आतंकवादी संगठन से अवैध रुपये का लेन-देन करने वाले साइबर क्राइम के अंतर्राज्यीय सरगना को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर सरगना की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार निवासी मोहन राम के पुत्र राजीव कुमार सिंह के रुप में की गई है। गिरफ्तार साइबर अपराधी के विरुद्ध लक्ष्मीपुर सहित जिले के कई थानों मे साइबर अपराध के मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस राजीव सिंह से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
साइबर अपराध में कई सालों से था संलिप्त
इस संबंध में एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कई सालों से साइबर अपराध के मामले में शामिल है, जिसकी पुलिस को काफी लम्बे समय से तलाश थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में इसके विरुद्ध लक्ष्मीपुर थाना में साइबर अपराध का एक मामला कांड संख्या 185/22 के तहत दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पुलिस ने पूर्व में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जबकि इस मामले का मुख्य आरोपी राजीव कुमार सिंह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीते दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजीव कुमार सिंह अपने घर आया हुआ है, जिसके बाद एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन व लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई और फिर पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कई आपत्तिजनक चीजें हुई हैं बरामद
एसडीपीओ सतीश सुमन का कहना है कि गिरफ्तार अपराधी के मोबाइल से पुलिस ने पाकिस्तान के कई अलग-अलग बैंकों के चेकबुक, पाकिस्तान के बैंकों के विभिन्न खातों से रुपये के लेन देन का रिकार्ड और उसका स्क्रीन शार्ट मिला है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से रुपए का लेन देन करता था। इसके अलावा बिहार सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा के सैकड़ों लोगों के साथ भी साइबर फ्राड कर उसके खाते से मोटी रकम की निकासी की है। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि विभिन्न राज्यों की पुलिस भी उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई बार जाल बिछा चुकी है, लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। एसडीपीओ ने बताया कि उक्त अपराधी ने कई राज्यों में साइबर अपराध किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन