फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police shocked to hear these facts in bpsc aspirant suicide in patna girls hostel, she had two marriages

Bihar News : बीपीएससी एग्जाम से पहले युवती ने गर्ल्स हॉस्टल में लगाई फांसी; कुछ महीनों में बदल गई थी जिंदगी

Sun, 20 Aug 2023 04:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 20 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

BPSC Exam : वह बिहार लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थी। कुछ महीने परिवार वालों ने शादी करा दी। एक और शादी उसने मर्जी से की। अब उसने गर्ल्स हॉस्टल में सुसाइड कर लिया। परीक्षा की जिद या कुछ और वजह- पुलिस ढूंढ़ रही है।

विज्ञापन
Bihar police shocked to hear these facts in bpsc aspirant suicide in patna girls hostel, she had two marriages
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना सिटी के बहादुरपुर में बीपीएससी की तैयारी कर रही है एक युवती ने रविवार को अपने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हॉस्टल से युवती के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहादुरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। मृतका की पहचान मधेपुरा निवासी शशि भूषण कुमार की पुत्री रिमझिम कुमारी (22)  के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि रिमझिम कुमारी शनिवार को मधेपुरा से पटना पहुंची थी। वह बहादुरपुर स्थित न्यू कुंज कॉलोनी के पार्वती गर्ल्स हॉस्टल के चौथे तल्ले के कमरा संख्या 308 में रुकी थी। रिमझिम कुमारी मधेपुरा से पटना में बीपीएससी की तैयारी करने पहुंची थी।

विज्ञापन


पति के साथ हुआ था विवाद 
घटना के बाद रिमझिम कुमारी के पिता शशि भूषण कुमार का कहना है कि रिमझिम की शादी 3 वर्ष पूर्व महपुरा के गोपाल कुमार से हुई थी। गोपाल कुमार गांव में ही छोटा मोटा मोबाइल का दुकान करता था। रिमझिम कुमारी बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। शशि भूषण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की घटना के बाद गोपाल प्रसाद रिमझिम कुमारी को बीपीएससी की तैयारी कराने के मूड में नहीं था। इसे लेकर 27 जुलाई को गोपाल और रिमझिम के बीच मारपीट भी हुई थी। इसके बाद रिमझिम कुमारी घर से बिना कुछ बताए हॉस्टल आ गई और अब यहीं रहकर पढ़ना चाह रही थी। इसे लेकर वह शनिवार को पटना पहुंची थी।
विज्ञापन


परिवार बीपीएससी की तैयारी का कर रहे थे विरोध 
 इस मामले की छानबीन कर रही बहादुरपुर थाने की महिला SI रोशनी कुमारी ने बताया कि रिमझिम कुमारी को बीपीएससी की तैयारी करने में परिवार के लोग नाखुश थे। शायद इसी कारण रिमझिम कुमारी ने इस तरह के कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह रिमझिम के पति का फोन आया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी रिमझिम कुमारी को बार-बार फोन कर रहे हैं इसके बावजूद भी वह फोन नहीं उठा रही है। रोशनी कुमारी ने बताया कि जब वे उनके पति के बताए लोकेशन पर पहुंची तो रिमझिम कुमारी का शव उनके कमरे से बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed