फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police shocked by the incident of stealing temple bell, theft for just five thousand, bihar news hindi

Bihar Police : अमीर और गरीब ने मिलकर घंटा चुराया; 11 किलो पीतल के लिए ऐसी करतूत जानकर पुलिस भी चौंकी

Tue, 12 Sep 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Sep 2023 03:00 AM IST
सार

Bihar News : 11 किलो पीतल का कोई सामान कबाड़ी बाजार में पांच हजार रुपये का होता है और बिहार के पश्चिम चंपारण में बस इतनी-सी रकम के लिए अमीर और गरीब नाम के दो लोगों ने मिलकर मंदिर का घंटा चुरा लिया। पुलिस भी इस घटना की सूचना से हैरान हो गई।

विज्ञापन
Bihar Police shocked by the incident of stealing temple bell, theft for just five thousand, bihar news hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में अमीर और गरीब ने मिलकर मंदिर से 11 किलो के पीतल का घंटा चोरी कर लिया। मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के डीके शिकारपुर गांव के समीप शिव मंदिर का है। हालांकि ग्रामीणों ने अपने स्तर से न सिर्फ चोरों को खोजकर पुलिस के हवाले कर दिया बल्कि मन्दिर से चोरी कर लिए गये घंटा का पता भी खोज निकाला।

विज्ञापन


चोरी कर भाग गये थे ससुराल 
ग्रामीणों का कहना है कि 7 सितंबर को गांव के शिव मंदिर से 11 किलो वजन का घंटा चोरी हो गई। काफी खोजबीन के ग्रामीणों को पता चला कि मन्दिर के घंटा की चोरी गांव के ही अमीर पटेल और गरीब पटेल ने कर ली गई। घंटा चोरी करने के बाद दोनों चोर गांव से गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दोनों अपने अपने ससुराल चले गए है। यह जानकारी मिलते ही ग्रामीण गरीब पटेल के ससुराल पहुंच गए, और उससे पूछताछ करने लगे। पहले तो उसने इस बात से इंकार किया लेकिन जब ग्रामीण उसके ससुराल के लोगों के सामने ही उसे पीटने लगे तब उसने चोरी की बात स्वीकार की। फिर उसने अपने सहयोगी अमीर पटेल के संबंध में भी बताया कि दोनों ने मिलकर मंदिर के घंटा की चोरी की है।
विज्ञापन


चोर ने बताया घंटा का पता फिर भी नहीं हो पाया बरामद 
ग्रामीणों के द्वारा जब गरीब पटेल से घंटा के संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि अभी घंटा को बेचा गया है। गरीब पटेल ने बताया कि घंटा एक महिला के पास सुरक्षित रखा हुआ है। चोरी की घटना को स्वीकारने के बाद ग्रामीणों ने गरीब पटेल को पकड़ लिया। फिर उसके बाद उसको डीके शिकारपुर गांव लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार गरीब पटेल की निशान देही पर दिउलिया गांव की एक महिला को नरकटियागंज नगर के मस्जिद रोड से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस 
थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि घंटा चोरी मामले में दो चोर गिरफ्तार किए गये हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही घंटा को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस हर एक पहलुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed