फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police posted rape victim name on his facebook page

पुलिस ने बताया रेप पीड़िताओं का नाम, लालू बोले 'हमें पता नहीं, आम तुड़वाने आए थे'

Tue, 28 Jun 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar police posted rape victim name on his facebook page
- फोटो : Getty

बिहार पुलिस ने एक गंभीर गलती करते हुए दो दुष्कर्म पीड़िताओं के नाम अपनी अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर डाल दिए। अधिकारियों को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ तुरंत उसे हटा दिया गया। लेकिन तब तक पुलिस की यह गलती लोगों की निगाहों में आ चुकी थी जिसको लेकर पुलिस की लानत मलानत का दौर शुरू हो गया। मामला बिगड़ा तो राज्य पुलिस के मुखिया ने इस पर माफी मांग कर मामले को खत्म करने का प्रयास किया। पुलिस मुखिया पीके ठाकुर ने इस पर माफी मांगते हुए कहा, जैसे ही घटना हमारे संज्ञान में आई उसमें तुरंत सुधार कर लिया गया। 

विज्ञापन


असल में बिहार पुलिस ने हाल ही में पूर्वी चंपारण जिले में एक दस साल की बच्ची और 21 साल की युवती से हुई रेप की घटनाओं के बाद उनकी पहचान जाहिर कर दी ‌थी। बिहार पुलिस ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर उन दोनों की फोटो जारी कर दी थी। असल में भाजपा कार्यकर्ता शुभराष्टा शिखा ने मुख्यमंत्री के नाम एक खुला खत लिखा था जिसमें महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर सवाल किया गया था। इसके जवाब में पुलिस ने दोनों मामलों में की गई कार्रवाई को ब्यौरा देते हुए उनके नाम भी जाहिर कर दिए थे। पुलिस की यह गलती सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस संबंध में सरकार में साझी राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने बड़े आराम से उसे टालते हुए कहा कि हमें क्या पता हम तो आम तुड़वाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed