फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Police station attacked in Katihar, people pelted stones, many policemen including SHO injured

Bihar Police: बिहार के इस जिले में थाने पर हमला, लोगों ने जमकर पथराव किया, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Sat, 26 Apr 2025 10:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Apr 2025 10:28 AM IST
सार

बिहार के कटिहार जिले में पुलिस पर हमला हुआ है। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। शराब तस्कर को हाजत में छुड़ाने पहुंचे ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Bihar Police: Police station attacked in Katihar, people pelted stones, many policemen including SHO injured
थाना में शराब तस्कर को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार के डंडखोरा थाना पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मामला शराब तस्करी के आरोपी सूरज कुमार से जुड़ा है, जिसे पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार किया था। सूरज को आज जेल भेजा जाना था, लेकिन सुबह-सुबह दर्जनों ग्रामीण और परिजन थाना पहुंचे और हाजत से आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। हमले के दौरान थाना परिसर में जमकर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ हुई। इस हिंसक झड़प में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि पांच पुलिसकर्मियों को इस मामले में चोट आई है। जबकि थाने के जरूरी सामानों को भी उपद्रवियों ने रायपुर पंचायत के नवादा गांव के मुखिया आलोक कुमार चौहान के नेतृत्व में तोड़फोड़ किया है, आगे इस मामले में कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने कई उपद्रवियों को लिया हिरासत में
बताया जा रहा है कि हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को आत्मरक्षा में कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि, गोलीबारी की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पांच उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल डंडखोरा थाना परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं। इलाके में तनाव का माहौल है, प्रशासन नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पुलिसकर्मी हिरासत में
घटना के बाद के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गए। पुलिसकर्मी नवादा गांव पहुंचकर ताबड़तोड़ छापेमारी करने लगे। आठ थानों की पुलिस के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। थाने पर हमले के बाद थाना प्रभारी ओमप्रकाश अपनी आपबीती में पूरी घटना को बयान करते हुए कहते हैं कि अचानक शराब तस्कर के परिजन और ग्रामीणों ने तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला किया था। इसकी सीसीटीवी एविडेंस भी पुलिस के पास मौजूद है। फिलहाल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आगे कार्रवाई जारी है। 
 20 साल की लड़की की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जलाया; ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed