Bihar News: 20 साल की लड़की की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जलाया; ग्रामीणों में आक्रोश
लड़की 21 अप्रैल को अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। थक हारकर पुलिस से लड़की की खोजबीन की गुहार भी लगाई। पांच दिन बाद उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला तो गांव में हड़कंप मच गया।
विस्तार
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। शुक्रवार की शाम को जब युवती का शव बरामद हुआ, तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर तेजाब डाला गया था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई थी। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 21 अप्रैल की सुबह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद 23 अप्रैल को परिजनों ने बरौली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही खोजबीन में कोई तत्परता दिखाई। इसी बीच शुक्रवार देर शाम गांव के लोगों ने मैरिज हॉल के पीछे लीची के बगीचे के पास खेत में तेज दुर्गंध महसूस की। जब परिजन मौके पर पहुंचे और जांच की, तो वहां लड़की का शव क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। शव पर तेजाब डाला गया था, जिससे वह पूरी तरह काला पड़ चुका था।
उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में जच्चा और बच्चा की मौत पर बवाल, परिजनों ने जमकर की तोड़फोड़
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया यह आरोप
घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। वहीं, शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद युवती की जान बचाई जा सकती थी। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.