{"_id":"6762e088c63eb8a02203ffe7","slug":"bihar-police-patna-police-smart-phones-use-ban-during-duty-patna-ssp-rajiv-mishra-order-to-stop-reels-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : सिपाही जी! अब कैसे करेंगे मोबाइल से वीडियो का खेल? एक आदेश से काली कमाई और मजा... दोनों खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : सिपाही जी! अब कैसे करेंगे मोबाइल से वीडियो का खेल? एक आदेश से काली कमाई और मजा... दोनों खराब
Wed, 18 Dec 2024 08:17 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 18 Dec 2024 08:17 PM IST
सार
Bihar News : पटना में सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मी कभी भी आपकी गाड़ी का वीडियो बनाकर काली कमाई करते दिख जाएंगे। यह नजरअंदाज होता रहा है। लेकिन, रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों के कारण ऐसा आदेश आया है कि काली कमाई और मजा... दोनों खराब होने वाला है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पटना नंबर की गाड़ी हो तो फिर भी निकल जाएगी, लेकिन गलती से अगर किसी और जिले या राज्य की गाड़ी लेकर पटना आए हैं तो पुलिस वाले ताक लगाए बैठे मिलेंगे। आपके ऊपर नियम तोड़ने का दबाव बनाने के लिए झट स्मार्टफोन से वीडियो बनाने लगेंगे। यह खूब होता है। रोज होता है। लेकिन, आला अफसरों तक यह शिकायत नहीं पहुंचती शायद। खैर, रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आदेश के बहाने इस संकट से भी शायद मुक्ति का समय आ गया है। सीसीटीवी कैमरों से चालान कर रहे पटना पुलिस के लिए अब स्मार्ट मोबाइल रखने पर बैन लगाया जा रहा है। 27 दिसंबर के बाद सिपाही आपको इस तरह शायद परेशान न कर सकें।
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान रील्स बनाने दिखते हैं पुलिसकर्मी
पटना एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अधिकतर देखा जाता है की पुलिस ड्यूटी के दौरान हो या पेट्रोलिंग के दौरान मोबाइल पर रेल बनाते गेम खेलते हैं और व्हाट्सएप चैटिंग करते नजर आते हैं। जबकि ड्यूटी के दौरान उन्हें एक्टिव रहने की जरूरत है ताकि किसी तरह की क्राइम हो तो उसे रोक सके।
विज्ञापन
सिपाही अब स्मार्टफोन नहीं रखेंगे
पटना पुलिस की ओर से यह भी कहा गया है कि कई बार यह शिकायत मिली है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर या तो गेम खेलते रहते हैं या फिर चैटिंग करते रहते हैं। जिसके कारण पुलिस की छवि भी धूमिल होती नजर आ रही है। ऐसे में सिपाही पद पर कार्यरत पुलिसकर्मी अब स्मार्टफोन नहीं रखेंगे। आपात स्थिति में पुलिसकर्मी अब की-पैड मोबाइल का उपयोग करेंगे। यह आदेश 27 दिसंबर 2024 से पटना जिले में लागू होगा। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के आदेशों का पालन हो पाता है।
विज्ञापन