फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Murder in Hotel near Patna Junction, Women shot dead in hotel room after scuffle, bihar news

Bihar News : पटना के होटल में महिला का मर्डर; कागजात बता रहे पति-पत्नी, हालात मारपीट के और बरामदगी दो कट्टे की

Fri, 20 Oct 2023 05:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 20 Oct 2023 05:56 PM IST
सार

Bihar Police : स्टेशन के पास होटल में एक महिला की गोलीमार कर हत्या हो गई। पुलिस ने वहां से दो कट्टे भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गुरूवार को जिस शख्स ने रूम बुक किया था संभवतः उसी ने यह हत्या की है।

विज्ञापन
Bihar Police : Murder in Hotel near Patna Junction, Women shot dead in hotel room after scuffle, bihar news
पटना के इस होटल में महिला की हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जंक्शन के पास स्थित एक होटल में एक महिला की हत्या हो गई। महिला की पहचान जहानाबाद निवासी शोभा कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि जिस शख्स ने होटल बुक कराया था उसका आधार कार्ड घटनास्थल से बरामद हुआ है। पुलिस का यह भी कहना है कि यह हत्या कल ही हो जाती लेकिन चूंकि कल होटल बुक होने के बाद भी महिला वहां कल नहीं आई और आज आते ही उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने वहां से दो कट्टे भी बरामद किए हैं। रूम बुक करने वाला गजेन्द्र कुमार है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतका कांस्टेबल डेहरी में कर रही थी ट्रेनिंग 
घटना के संबंध में डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मृतका बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर थी। वह 2022 बैच की थी। उसका पदस्थापन भागलपुर क्षेत्र में था लेकिन वर्तमान में वह डेहरी-ओन-सोन में ट्रेनिंग में कर रही थी। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद का कहना है कि कल गुरूवार को गजेन्द्र कुमार नाम के शख्स ने रूम बुक कराया था, लेकिन शोभा कुमारी कल होटल पर नहीं आई। आज सुबह 12 बजे के लगभग कोतवाली थाना को यह सूचना मिली कि मीनाक्षी होटल में एक महिला का मर्डर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसमें यह पता चला कि शोभा नाम की महिला 10:30 - 11 बजे के आसपास होटल पहुंची और एक घंटे बाद उसकी हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करने वाला कौन 
पुलिस का कहना है कि गुरूवार को जिस शख्स ने होटल में कमरा बुक कराया था वह जहानाबाद निवासी गजेन्द्र कुमार था। होटल में मिले आधार कार्ड से ऐसा लगता है कि होटल बुक करने वाला महिला का पति था। पुलिस का यह भी कहना है कि महिला की हत्या कल ही हो जाती लेकिन चूंकि महिला कल होटल में नहीं आई इसलिए आज होटल पहुँचने के साथ ही उसकी हत्या हो गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed