फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police : Mob tied four minors to pillar and beat them on the charges of theft in Begusarai, video viral

Bihar police : बेगूसराय में भीड़ ने चोरी के आरोप में चार नाबालिगों को खंभे में बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

Sun, 29 Oct 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Oct 2023 03:00 AM IST
सार

Bihar : भीड़ ने चार बच्चों को खंभे में बांधकर पिटाई की। कोई मूक दर्शक बना रहा तो कोई वीडियो बनाता रहा और कोई भीड़ में अपना हाथ साफ़ करने में लगा रहा। आरोप लगाया बिस्किट और कुरकुरे चोरी का।

विज्ञापन
Bihar police : Mob tied four minors to pillar and beat them on the charges of theft in Begusarai, video viral
इन चेहरों को छुपाना जरूरी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला जब बिस्किट चोरी के आरोप में चार नाबालिक बच्चों को बिजली के खंबे में बांधकर उनकी जमकर पिटाई की गई। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत अंतर्गत फजिलपुर गांव की है, जहां बिस्किट चोरी का आरोप लगाकर चार नाबालिग बच्चों को लोगों ने पीट दिया। भीड़ ने चारों बच्चों को बिजली के खंभे में घंटों बांधकर रखा। इस दौरान भीड़ में कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोग वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बिस्किट और कुरकुरे चोरी का लगाया आरोप 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार की सुबह चार स्थानीय बच्चों पर यह आरोप लगा कि उनलोगों ने एक किराना दुकान में घुसकर बिस्किट और कुरकुरे चोरी कर खा रहे थे। तभी किसी ने चारों को चोरी करते पकड़ लिया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग जुटने लगे और इस दौरान वहां इकट्ठा हुए कुछ लोगों ने उन बच्चों की पिटाई कर दी। फिर उनलोगों ने चारों नाबालिगों को रस्सी से एक ही खंभे में बांध दिया। वहीँ कुछ लोगों ने घटना की सूचना वीरपुर थाना को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने कहा- नहीं मिला है वीडियो 
बच्चों को खंभे से बांधकर पीटे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चारों नाबालिक बच्चों को छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में पुलिस ने सभी बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को उन्हें सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष पल्लव कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा किसी भी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। बच्चों की पिटाई व खंभे में बांधे जाने की विडियो पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। थानाध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया कि वीडियो उपलब्ध होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और फिर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed