फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Liquor mafia attacks police Blockade, many policemen injured, liquor ban in bihar

Bihar Police : फिर पुलिस पर रोड़ेबाजी, सिपाही का सिर फटा; एक नशेड़ी पकड़ाया, बाकी भागे, 44 पर केस

Sun, 08 Oct 2023 08:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Oct 2023 08:51 PM IST
सार

Bihar Police : शराब माफिया के घर पर शराब की खेप उतरने की सूचना मिलने पर पुलिस जब वहां पहुंची तो अचानक उनपर हमला हो गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, अब पुलिस उन हमलावरों को चिन्हित कर उनपर FIR कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Police : Liquor mafia attacks police Blockade, many policemen injured, liquor ban in bihar
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव हुआ है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस लकड़ी नबीगंज में शराब माफिया दिलीप कुमार के घर पर पिकअप से शराब उतरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजित कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही गांव की भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।  पुलिस पर हमला होते ही वहां भगदड़ मच गई। भीड़ के द्वारा किए गये रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने शराब माफिया दिलीप साह को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी घायल पुलिस कर्मियों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
घायलों पुलिसकर्मियों में चौकीदार टुनटुन, एएसआई विशाल कुमार सहित अन्य हैं। वहीं शराब माफिया दिलीप साह को कई घंटों तक होश नहीं आने पर उसे  सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कुल 19 लोगों को नामजद करते हुए 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब उनसब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


माफिया सहित घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हम लोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया दिलीप शाह अपने घर पर शराब की खेप उतरवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची लेकिन तभी अचानक पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने  शराब के नशे में चूर शराब माफिया विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी शराब माफिया विशाल सहित घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed