फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police investigation on nilesh mukhiya kurji patna shot case, ruban hospital medical update bihar news

Bihar News : पटना के नीलेश मुखिया को कल लगी थीं छह गोलियां, आज का अपडेट आया; वजह तक पहुंच रही पुलिस

Tue, 01 Aug 2023 05:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 01 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

Nilesh Mukhiya Patna : सोमवार की सुबह दफ्तर का समय होते ही पटना एक खबर से चौंक गया था। पाटलिपुत्रा में नीलेश मुखिया को बाइक सवार अपराधी ने छह गोलियां मारी थीं। कल रात तक ऑपरेशन चला, क्योंकि एक गोली निकल ही नहीं रही थी।

विज्ञापन
Bihar Police investigation on nilesh mukhiya kurji patna shot case, ruban hospital medical update bihar news
अस्पताल में जुटे समर्थकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीघा-पाटलिपुत्र इलाके में नीलेश मुखिया को अच्छा-बुरा कहने वाले लोग भरे हैं। कई तरह के आरोप भी लगते रहे हैं। लेकिन, सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब पाटलिपुत्र इलाके में दफ्तर के पास ही नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया को दो बाइक पर सवार होकर आए चार में से एक अपराधी ने एक-एक कर छह गोलियां मार दीं तो माहौल बिगड़ने लगा। पाटलिपुत्र-दीघा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। आम मरीज को रुबन हॉस्पिटल टालमटोल भी कर देता, लेकिन हंगामे की आशंका से पूरा प्रबंधन युद्ध स्तर पर जुट गया। दिनभर ऑपरेशन चला। रात हो गई, क्योंकि एक गोली गले में फंसी थी। 30 घंटे गुजरने के बाद अब भी नीलेश को गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया है। खतरे के 72 घंटे में से 30 घंटे गुजर गए हैं तो अब डॉक्टर भी ज्यादा उम्मीद जता रहे हैं। इधर, पुलिस भी अपनी जांच को प्राथमिकी के आधार पर आगे बढ़ा चुकी है।

विज्ञापन


इस अदावत की चर्चा पुलिस से पब्लिक तक
खुद मुखिया रहने के बाद पत्नी को वार्ड पार्षद बना चुके नीलेश यादव पर फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस हर कदम सोच-समझ कर उठा रही है। नीलेश के बड़े भाई सुरेश ने पुलिस को बयान दिया है कि यह घटना चुनावी रंजिश और बालू खनन की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि नीलेश ने दीघा के मखदुमपुर घाट के बालू खनन का ठेका लिया था। यह उनका नया काम था। इस काम में बतौर प्रतिद्वंद्वी पप्पू राय, धप्पू राय और गोरखा राय- तीनों भाई पहले से लगे हैं। नीलेश मुखिया अपने पार्टनर शिव गोप के साथ बालू खनन में उतरे थे। ये तीनों भाई नहीं चाहते थे कि नीलेश मुखिया भी बालू खनन के धंधे में शामिल होकर उनसे टकराए। तीनों भाइयों से नीलेश की अदावत वैसे भी पुरानी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 11 सितंबर 2017 को सोनपुर थाना क्षेत्र में कुर्जी गेट नंबर 68 निवासी वीरमणि को अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया था। सिंचाई विभाग के इंजीनियर वीरमणि नीलेश मुखिया के करीबी थी। इस घटना में उनके भाई मनोज के बयान पर पप्पू राय, धप्पू, विद्यासागर चौधरी, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार और समीर कुमार को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन

Bihar Police investigation on nilesh mukhiya kurji patna shot case, ruban hospital medical update bihar news
घटनास्थल पर जांच करती एफएसएल की टीम - फोटो : अमर उजाला

हत्या की सुपारी लेने वाले का ही हो गया था मर्डर
15 मई 2023 को पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में कुख्यात भोला राय को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि भोला राय ने नीलेश मुखिया की हत्या के लिए सुपारी ली थी। इसकी भनक कई लोगों को लग चुकी थी। कुख्यात भोला सुपारी लेने के बाद मर्डर कर पाता, इससे पहले उसकी हत्या हो गई। यह हत्या किसने की और किसने करवाई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस भोला राय मर्डर केस की भी ताजा घटना के साथ जांच कर रही है कि कहीं इसका कोई कनेक्शन तो नहीं। इसके अलावा पुलिस बालू घाट जाने वाली सड़क के एक विवाद की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed