फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police investigation on husband wife suicide after loan recovery threats in muzaffarpur bihar news hindi

Bihar News : पांच दिन पहले गायब हुए, अब लटकते मिले पति-पत्नी; ऋण लौटाने के दबाव में की बेइज्जती नहीं सह पाए

Mon, 04 Mar 2024 10:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Mar 2024 10:08 AM IST
सार

Bihar News : कुछ बाहरी लोगों ने पांच दिन पहले इनके घर पर आकर खूब तमाशा किया। उसके बाद पति-पत्नी गायब हो गए। अब इन दोनों की लटकती लाश सामने आयी है। ऋण लौटाने के दबाव में हुई बेइज्जती नहीं सह पाने की बात आ रही है सामने।

विज्ञापन
Bihar Police investigation on husband wife suicide after loan recovery threats in muzaffarpur bihar news hindi
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग दंपती की पेड़ से झूलती हुई लाशें मिली है। आशंका है कि दोनों ने खुदकुशी है। सोमवार सुबह टहलने निकले लोगों ने पति-पत्नी की लाश देखी तो दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद गांव की है। मरने वाले की पहचान स्थानीय शिवनाथ दास (60) और उनकी पत्नी भूखली देवी (55) के रूप में हुई। लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण दोनों ने जान दे दी। 

विज्ञापन

इस तरह कर्ज के दुष्चक्र फंसते चले गए

मृतक शिवनाथ दास के बेटे ने बताया कि उनके पिता और मां बीते पांच दिन से घर से गायब थे। पिता और मां पर करीब अलग-अलग फाइनेंस कंपनी से करीब 2 लाख रूपये से अधिक का कर्ज था। एक कंपनी का कर्ज चुकाने के दूसरी फिर तीसरी कंपनी से कर्ज लिया। इस तरह कर्ज के दुष्चक्र फंसते चले गए। इसकी वजह से उन्हें बार-बार इन कंपनियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते 5 दिन पहले भी एक समूह के द्वारा उनके घर के समान को निकाला गया था। जिससे उनके पिता और मां काफी परेशान थे। उसके बाद से दोनों घर से गायब हो गए। आज सुबह-सुबह अन्य ग्रामीण ने बताया कि उनके माता-पिता की लाश पेड़ से लटकती मिली है।

विज्ञापन

 

फाइनेंस कंपनी के स्टाफ बार बार प्रताड़ित कर रहे थे

ग्रामीणों का कहना है लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी के स्टाफ बार बार प्रताड़ित कर रहे थे। कंपनी के स्टाफ ने दंपती की बहू के जेवर, उनके मवेशी चक बिकवा दिए। अब बहू के पलंग तक बेचना चाह रहे थे। तंग आकर दंपती ने जान दे दी। इधर, मौके पर पहुंची सकरा थाना की पुलिस जांच में जुटी है। सकरा थाना के SI राहुल कुमार रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव के एक पेड़ से दंपती की लाश लटकती मिली है। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed