फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: In Gopalganj, a wanted criminal was shot in an encounter with police, his condition is critical

Bihar Police: पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर गोलीबारी कर भाग रहा था

Wed, 02 Jul 2025 09:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 02 Jul 2025 09:06 AM IST
सार

Gopalganj News: एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तरह से सुरक्षित है। घायल आरोपी का भी इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar Police: In Gopalganj, a wanted criminal was shot in an encounter with police, his condition is critical
घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पुल के समीप पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुआ। इसमें पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम लूटपाट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस को देखते ही बदमाश ने गोलीबारी शुरू कर दी। पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की तो आरोपित के पैर में गोली लग गई। वहीं, जख्मी आरोपित के पास से पुलिस एक पिस्टल दो कारतूस बरामद करने के साथ ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों की देख रेख में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

सीबीआई बोली- लालू ने जमीन लेकर नौकरियां दिलवाईं; रेलवे अफसरों पर जल्द निपटारे का दबाव डाला
विज्ञापन


सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा
जानकारी के अनुसार, सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव निवासी महावीर यादव पर बैकुंठपुर थाना में लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था। ऐसे में गोपालगंज पुलिस की तरफ से उसपर 25 हजार इनाम घोषित किया गया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित बंगरा पुल के समीप किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया है। बैकुंठपुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी करते हुए उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसी बीच बजे पुलिस टीम को देखकर आरोपित ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपित पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed