Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Gets 9,187 Officers and Personnel Receive Promotions 88 Inspectors Given DSP Charge

गृह विभाग: बिहार पुलिस में कितने अधिकारियों-कर्मियों को मिली प्रोन्नति, 6800 एएसआई से दरोगा बन गए

Sat, 07 Nov 2026 01:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Nov 2026 01:21 PM IST
सार

Bihar Police: बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी है। हजारों पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी मिलने से विभाग में कामकाज का तरीका बदल सकता है। इस फैसले से किसी को वर्दी में बड़ा ओहदा मिला है तो किसी के लिए तरक्की के नए रास्ते खुले हैं। जानिए किन पदों पर कितने अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली है यह अहम जिम्मेदारी।

विज्ञापन
Bihar Police Gets 9,187 Officers and Personnel Receive Promotions 88 Inspectors Given DSP Charge
सीएम सम्राट चौधरी ने प्रोन्नति पाने वाले जवानों को शुभकामनाएं दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस और गृह विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गई है। एक अप्रैल 2026 से अब तक विभिन्न संवर्गों के कुल 9,187 अधिकारियों और कर्मियों को कार्यकारी प्रभार (प्रोन्नति) सौंपा गया है। सरकार की इस पहल से पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा होगा। साथ ही, अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।  सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रोन्नति से अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था के कामकाज में तेजी आएगी। इससे विभाग में नेतृत्व क्षमता विकसित होने के साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन


गृह विभाग की ओर से बताया गया कि सबसे अधिक 6,800 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर कार्यकारी प्रभार दिया गया है। इसके अलावा पीटीसी से 1,545 कर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक और एसएलसी से 79 कर्मियों को हवलदार के पद पर प्रोन्नति मिली है। पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर एक और पुलिस निरीक्षक से डीएसपी के पद पर 88 अधिकारियों को कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

पटना में बदलेगा सफाई का सिस्टम: कचरा उठाव के लिए नगर निगम ने क्या योजना बनाई, कितनी राशि की होगी बचत?

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन और तकनीकी संवर्ग में भी मिली प्रोन्नति
परिवहन संवर्ग में चालक हवलदार के पद पर 218, सहायक अवर निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 107, पुलिस अवर निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 45 और पुलिस निरीक्षक (परिवहन) के पद पर 31 कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है। वहीं, प्रा.अ.नि. से प्रा.पु.नि. के पद पर 112, आशु स.अ.नि. से आशु अ.नि. के पद पर 103 और आयुधिक हवलदार से आयुधिक अवर निरीक्षक के पद पर 50 कर्मियों को कार्यकारी प्रभार दिया गया है।


लिपिकीय और कार्यालय संवर्ग के कर्मियों को भी लाभ
गृह विभाग के अनुसार, लिपिकीय और कार्यालय संवर्ग के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत दो निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्चवर्गीय लिपिक, एक उच्चवर्गीय लिपिक को प्रधान लिपिक और पांच कार्यालय परिचारियों को निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed