{"_id":"6505439a23699f68d80b508b","slug":"bihar-police-failed-to-stop-crime-in-patna-youth-murder-by-beating-near-movie-theater-in-patna-shushil-plaza-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में सिनेमा हॉल के पास पीट-पीट कर युवक की हत्या; घर के बाहर सोया, गायब हुआ तो लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में सिनेमा हॉल के पास पीट-पीट कर युवक की हत्या; घर के बाहर सोया, गायब हुआ तो लाश मिली
Sat, 16 Sep 2023 11:26 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:26 AM IST
सार
Bihar Police : गर्मी लगी तो वह घर के बाहर सो गया। बगल में सिनेमा हॉल है, इसलिए पुलिस की ड्यूटी भी रहती है। सुबह जब घर वालों को वह बाहर नहीं मिला तो खोजबीन शुरू हुई। घर से कुछ ही दूर उसकी लाश मिली। साफ पता चल रहा कि पीट-पीट कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक चंदन का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के फुलवारी शरीफ में अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या दी गई। पुलिस ने युवक का शव शनिवार को सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल के नजदीक से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक चंदन कुमार (22) अपने घर के बाहर सोया था। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि अपराधियों द्वारा उसकी हत्या करके उसके शव को घर से महज 400 मीटर की दूरी के आसपास फेंक दी गई है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
रात में अचानक हो गया था गायब
घटना के संबंध में मृतक चंदन के भाई का कहना है कि वह पान की गुमटी चला कर अपने घर परिवार का भरण पोषण करता था। उन्होंने बताया कि चंदन घर के आगे मैदान में चौकी पर सोया था। रात के करीब 2:00 बजे जब उनकी नींद खुली तो देखा कि उनका भाई बगल में नहीं है। फिर परिवार के लोग चंदन की खोजबीन करने लगे। इस खोजबीन के दौरान शनिवार को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि चंदन का शव को घर से महज 400 मीटर की दूरी पर फेंक दिया गया है। उसके शव को देखकर ऐसा लगता है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या के बाद उसे वहां फेंक दिया गुआ है। जानकारी मिलते ही परिजन दौड़ कर वहां पहुंचे तो वहां चंदन की लाश पड़ी थी। स्थानीय लोगों लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन