{"_id":"6587f0da38b220dc8b0d0386","slug":"bihar-police-failed-to-stop-crime-in-patna-young-man-murdered-near-his-house-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : डेढ़ साल पहले जहां बनाया था घर, आज वहीं युवक की गोली मारकर हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : डेढ़ साल पहले जहां बनाया था घर, आज वहीं युवक की गोली मारकर हुई हत्या
Sun, 24 Dec 2023 02:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:20 PM IST
सार
Bihar News : बिहार की राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिवड़ा गांव की है। मृतक की पहचान धनरूआ निवासी विनय कुमार सिंह (56) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व विनय कुमार धनरूआ गांव से आकर शाहपुर के ढिवड़ा गांव में अपना मकान बनाया था। घटना का क्या कारण है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
घर से बुलाकर मार दी गोली
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि विनय कुमार सिंह को किसी ने घर से आवाज देकर बुलाया। आवाज सुनकर विनय कुमार सिंह जैसे ही अपने घर से निकलकर दक्षिण दिशा की ओर आगे बढ़े, इसी क्रम में अपराधियों ने पीछे से नजदीक जाकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही विनय कुमार सिंह घटनास्थल पर गिर कर छटपटाने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। विनय कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में शाहपुर थाना के सहायक थाना पदाधिकारी सोनू कुमार का कहना है कि रविवार को दिनदहाड़े ढिवड़ा गांव में एक बाइक से तीन युवक विनय कुमार के घर के पास पहुंचे और विनय कुमार को घर से बुलाकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही विनय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विनय कुमार सिंह मूल रूप से रमणी बीघा धनरूआ गांव के निवासी थे और पिछले डेढ़ वर्षो से शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबड़ा गांव में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। उन्होंने बताया कि विनय कुमार मुख्य रूप से ऑटो चलते थे। पुलिस घटनास्थल के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। इस मामले को लेकर फ़िलहाल परिवार के लोग काफी परेशान हैं। घटना का कारन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन