{"_id":"6560c5505319ae44dc052793","slug":"bihar-police-failed-to-stop-crime-in-patna-criminals-murdered-a-woman-by-slitting-her-throat-bihar-news-hindi-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने महिला की गला रेतकर की हत्या, पुलिस पर लगाया पक्षपात करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने महिला की गला रेतकर की हत्या, पुलिस पर लगाया पक्षपात करने का आरोप
Fri, 24 Nov 2023 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:16 PM IST
सार
Bihar Police : बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने गुस्से में सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पक्षपात करने भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया लगाया। घटना पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
आरोपी बैंक में बना था गारंटर
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दानापुर प्रखंड कार्यालय के पीछे बाढ़ कटाव पीडित महादलित बस्ती है। उस बस्ती में लालसा देवी नाम की एक महिला बैंक से कर्ज के रूप में पैसा ली थी, जिसका गारंटर आनंदी नाम का व्यक्ति था। लोगों का कहना है कि पैसा लेने के बाद लालसा देवी ने बैंक को पैसा देना बंद कर दिया था। गारंटर होने के नाते आनंदी को बैंक बराबर रुपयों के लिए तगादा कर रहा था। इसको लेकर आनंदी शुक्रवार को लालसा देवी से इस बात की सूचना देने महादलित बस्ती पहुंचा।
विज्ञापन
विवाद होने के दौरान महिला पर चाक़ू से किया हमला
इसी क्रम में दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि आनंदी ने लालसा देवी के घर में रखे गए किचन से चाकू निकालकर लालसा देवी के गले पर वार कर दिया। इस हादसे में लालसा देवी वहीं गिर पड़ी। खून से लथपथ लालसा देवी को स्थानीय लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। तत्काल घटना की सूचना दानापुर थाने को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया पक्षपात करने का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस मामले को लेकर लालसी देवी के पति लाल बाबूराम ने पांच लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करा देना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके विरोध में लोगों ने सड़क जामकर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम खत्म कराया गया।