फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to stop crime against women : after killing wife husband taken away by bike locked in sack

Bihar News : अवैध रिश्ते से रोका तो बोरे में हुई बंद; पति ने मर्डर के बाद 30 किलोमीटर दूर जाकर फेंक दिया

Thu, 17 Aug 2023 01:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Aug 2023 01:40 PM IST
सार

Bihar Police : वाहनों पर शराब सूंघने के लिए कुख्यात हो चुकी बिहार पुलिस को एक शख्स ने कारनामा कर दिखाया। पत्नी को मारने के बाद बोरे में बांधकर दिनदहाड़े बाइक पर 30 किलोमीटर दूर फेंक आया। वारदात बिहार के खगड़िया जिले में हुई है।

विज्ञापन
Bihar Police failed to stop crime against women : after killing wife husband taken away by bike locked in sack
पत्नी की हत्या के बाद बोरे में बंद कर बाइक से ले जाता पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया में एक पति ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को बोरे में भरकर बाइक से नदी में फेंक दिया। घटना 15 अगस्त की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदासचक गांव की है। मृतका सुमन कुमार की पत्नी पूजा कुमारी (24) है जिसकी हत्या करने के बाद उसके पति ने बोरी में बंदकर कोसी नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

 

Bihar Police failed to stop crime against women : after killing wife husband taken away by bike locked in sack
आरोपी पति सुमन और पूजा का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्या की यह थी वजह 
परिजनों का कहना है कि सुमन की शादी 2020 में पूजा कुमार से हुई थी। दोनों की ढाई साल की बेटी भी है लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी सुमन कुमार का किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था।इस वजह से उसका अपनी पत्नी पूजा के साथ प्रायः झगड़ा होते रहता था। मृतका पूजा के पिता ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद मेरा दामाद सुमन कुमार एक माह बाद हरदासचक स्थित अपने घर पहुंचा। पूजा ने अपनी मां को मोबाइल पर बातचीत के दौरान बताया कि सुमन बाइक से खाली हाथ आया है, उसकी नियत ठीक नहीं लग रही है, इसलिए मुझे डर लग रहा है। इसके दो घंटे बाद ससुराल के आसपास के लोगों का फोन आया कि आपकी पुत्री की सुमन ने हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर ले गया है।

घटना सीसीटीवी में कैद 
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति सुमन कुमार जुट के बोरे में शव को बंद कर बाइक से ले गया और शव को 30 किमी दूर महेशखूंट-सहरसा रोड एनएच-107 में बीपी मंडल सेतु से कोसी नदी में फेंक दिया। बाइक पर बोरे को बांधकर घर से ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बाइक के पीछे बोरे को बांधकर ले जाता दिख रहा है।

गिरफ्तारी के बाद कबूल किया अपना अपराध 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस टीम ने छापेमारी कर हत्या के आरोपी पति सुमन कुमार को भागलपुर जिलान्तर्गत नवगछिया के एक होटल से बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी के शव को चौथम और बेलदौर प्रखंड के बीच कोसी नदी पर बने बीपी मंडल सेतु से फेंक देने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस टीम एसडीआरएफ टीम की मदद से कोसी नदी में शव की खोज कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed