{"_id":"6572b129e7a8705de608fcc6","slug":"bihar-police-failed-to-crime-control-in-bihar-rjd-leader-shot-dead-in-vaishali-bihar-news-today-on-road-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लालू यादव की पार्टी राजद के नेता की गोली मार हत्या, कार से घर जाते समय सीने पर तीन गोलियां दागीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लालू यादव की पार्टी राजद के नेता की गोली मार हत्या, कार से घर जाते समय सीने पर तीन गोलियां दागीं
Fri, 08 Dec 2023 11:31 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:31 AM IST
सार
Bihar Police : देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता को कार से जाते समय अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। सीने पर ही तीन गोलियां मारी गईं। पुलिस सुराग मिलने की बात कह रही।
विज्ञापन
शिव कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता सह पूर्व उप मुखिया मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना महिसौर थाना के मरोइ चौकी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विरोध में सड़क पर उतरे लोग
इधर, समर्थकों और ग्रामीनों ने मिलक महुआ-ताजपुर पथ को जाम कर दिया। इधर, पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत में जुट गई। इस दौरान करीब तीन घंटे तक सड़क पर आम लोगों को परेशानी का करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
दो अपराधियों ने राजद नेता को मारी तीन गोली
वैशाली जिले के महिसौर थानान्तर्गत रात्रि मरूई चौक के समीप बहुआरा रोड में दो अपराधर्मियों महिसौर थाना इलाके के अजीजपुर गांव निवासी युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान कर ली गई। इसकी गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी की जा रही है। अपराधियों द्वारा नेता के सीने में तीन गोली मारी गई थी। राजद नेता कार से अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर लेगी।
विज्ञापन