फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control crime in bihar, rape murder victim deadbody found in muzaffarpur bihar news

Bihar News : मेरी देह पर जिन्न आ गया है, नहीं बचेंगे; अर्धनग्न मिली महिला ने मौत से पहले बताई थी बाबा की करतूत

Tue, 03 Oct 2023 10:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 03 Oct 2023 10:05 AM IST
सार

Bihar Police : लोगों की नजर पड़ी तो शरीर पर कपड़े नहीं के बराबर थे। अर्धनग्न अवस्था और हालत देखकर प्रथम दृष्ट्या रेप के बाद हत्या की आशंका जताई गई, लेकिन फिर कई तरह की कहानियां सामने आईं। महिला ने मौत से कुछ घंटे पहले पड़ोसन को कुछ बताया था।

विज्ञापन
Bihar Police failed to control crime in bihar, rape murder victim deadbody found in muzaffarpur bihar news
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलते ही सनसनी फैल गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट इलाके की है। लाश मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पहले कहा कि रेप के बाद महिला की हत्या हुई है। कुछ घंटे बाद स्थिति साफ हुई तो कई तरह की कहानियां निकलीं। इसमें पड़ोसी महिला से मृत महिला की बातचीत का अंश कई तरह के संदेह का घेरा बनाता है। मृतका की पहचान प्रिया देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मौत से कुछ घंटे पहले महिला ने क्या कहा था, जानिए
घटना के संबंध में मृतका की बेटी का कहना है कि वह दो बहन है। उसके पिता दूसरे राज्य में रहते हैं।उसने बताया कि शनिवार को एक बाबा घर पर आए थे। हम दोनों बहनों को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद उसने मां के साथ कुछ किया था, जिसके बाद मां की तबियत बिगड़ गई। वह बहुत परेशान थी। मां ने पापा को भी कॉल कर आने के लिए बोली थी लेकिन, वह नहीं आए। मां की मौत हो गई, अब वह आ रहे हैं।
विज्ञापन


 घर में चौका बर्तन कर बेटियों को पढ़ाती थी 
स्थानीय लोगो का कहना है कि प्रिया किराए के मकान पर रहती थी। उसका पति बीते 6 साल से दूसरे राज्य में किसी बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता है। 6 साल में पति कभी घर नहीं आया। बेटियों को पालने के लिए प्रिया मोहल्ले में चौका-बर्तन करती थी। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि प्रिया की तबियत दो दिन से  खराब थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ फूंक कराई
स्थानीय महिलाओं का यह भी कहना है कि वह किसी बाबा से झाड़ फूंक करा रही थी। बोल रही थी की मुझे जिन ने पकड़ रखा है, मैं सुबह तक मर जाउंगी। उसके घर पर एक बाबा भी आये थे। प्रिया एक दिन पहले बोली थी कि मेरे साथ गलत हुआ है। वही, एक अन्य महिला ने बताया कि प्रिया रात में अचानक घर से निकली थी। वह पहले कभी रात को नही निकलती थी।  सबको लगा कि वह वापस घर चली गई होगी, लेकिन में सुबह उसका शव बरामद हुआ है।

क्या कहती है पुलिस 
 घटना को के संबंध में टाउन एएसपी अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया कि शव मिला है। जांच की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed