Bihar News : पटना में बिल्डर की हत्या; बाइक सवार अपराधियों ने कार रोककर बिल्डर को चार गोलियां मारीं
Bihar Police : जिस तरह पटना के पाटलिपुत्रा इलाके में पूर्व मुखिया और वार्ड काउंसलर पति नीलेश मुखिया की कार को रोककर अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था, उसी तरह अब दानापुर में बिल्डर की हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार की देर शाम हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में न तो पुलिस की नजर से अपराधी डर रहे हैं और न तीसरी नजर के रूप में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से। फिर राजधानी पटना से सटे दानापुर में अपराधियों ने एक बिल्डर को गोलियों से भून डाला। जिस तरह कुछ महीने पहले पटना के पाटलिपुत्रा में नीलेश मुखिया की कार को रोककर अपराधियों ने गोलियां बरसाई थीं, उसी तरह इस बार बिल्डर आलोक शर्मा की कार को बाइक सवार अपराधियों ने रोका और एक लगातार चार गोलियां मार दीं।
नर्सिंग होम तक लेकर गए, मगर नहीं बची जान
शुक्रवार की देर शाम गोलियों से छलनी बिल्डर को लोग आननफानन में इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम तक ले भी गए, लेकिन डॉक्टर बचा नहीं सके। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पटना के सिटी एसपी सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। सिटी एसपी राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा से फुटेज की तलाश कर रही है।
फुलवारीशरीफ की मौर्य विहार कॉलोनी में रहते थे
पटना के फुलवारीशरीफ स्थित मौर्य विहार कॉलोनी निवासी बिल्डर आलोक शर्मा अपनी कर से रूपसपुर थाना के अभिमन्यु नगर से गुजर रहे थे। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने पीछा करते हुए अभिमन्यु नगर के नजदीक उनकी कार रुकवाई और कुछ समझने से पहले चार गोलियां दाग दीं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपराधी फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हुए। लोगों ने घायल बिल्डर को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को पुलिस खोज निकलेगी।