फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Driver Recruitment: Uproar ahead of march to CM's residence; Candidates; Patna Police Bihar News

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती: खाली सीटों को भरने मांग लेकर सीएम आवास मार्च से पहले हंगामा, अभ्यर्थी क्या कह रहे?

Fri, 09 Oct 2026 12:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Oct 2026 12:10 PM IST
सार

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों ने आज गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास मार्च का एलान किया था। वह कलश लेकर मार्च निकालने वाले थे। गांधी मैदान में अभ्यर्थी जुटने लगे। लेकिन, मार्च निकालने से पहले पटना पुलिस वहां पहुंच गई और कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar Police Driver Recruitment: Uproar ahead of march to CM's residence; Candidates; Patna Police Bihar News
प्रदर्शन से पहले अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुक्रवार को तेज हो गया। भर्ती में खाली रह गईं 1,200 से अधिक महिला सीटों को संबंधित श्रेणी के योग्य पुरुष अभ्यर्थियों से भरने की मांग लेकर अभ्यर्थी गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास जुटने लगे। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी के बीच पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू कर दिया। कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है। गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। मैदान के अंदर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्ण धरना, कलश यात्रा और पैदल मार्च निकालने की अनुमति पहले ही ले ली थी, इसके बावजूद पुलिस उन्हें रोक रही है।
विज्ञापन


सूप-कलश और तिरंगा लेकर मार्च निकालने की तैयारी
अभ्यर्थियों ने सुबह 11 बजे गांधी मैदान में धरना देने और इसके बाद गेट नंबर 10 से डाकबंगला चौराहे तक कलश यात्रा व पैदल मार्च निकालने की योजना बनाई थी। प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थी छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप और कलश के साथ तिरंगा लेकर अपनी मांग उठाना चाहते हैं। उनका कहना है कि इस प्रतीकात्मक तरीके से वे सरकार और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। हालांकि, मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस की कार्रवाई के कारण प्रदर्शन को लेकर तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


1,200 से अधिक खाली सीटों को भरने की मांग
ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रक्रिया में महिलाओं के लिए निर्धारित 1,200 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। वे चाहते हैं कि नियमों के दायरे में इन रिक्तियों को संबंधित श्रेणी के योग्य पुरुष अभ्यर्थियों से भरने पर विचार किया जाए। इससे पद खाली नहीं रहेंगे और भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: किस आनंद मोहन, नीरज कुमार का पर्चा रद्द? पटना की स्नातक-शिक्षक MLC सीट पर बचे प्रत्याशियों का गणित क्या

‘हक के लिए नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा’
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी रंजीत ने बताया कि वे कई दिनों से गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। उनके मुताबिक, लंबे समय से आंदोलन करने के कारण घर पर भी सवाल उठ रहे हैं कि वे पढ़ाई करने के बजाय धरने में समय बिता रहे हैं।

रंजीत ने कहा कि अपने हक के लिए अभ्यर्थियों को खुद आवाज उठानी होगी। उनकी मांग है कि महिला अभ्यर्थियों को सीटें देने के बाद जो पद खाली रह जाएं, उन पर पुरुष उम्मीदवारों के लिए अवसर निकाला जाए। उन्होंने दावा किया कि दरोगा भर्ती में इसी तरह सीटें देने का प्रावधान है, इसलिए ड्राइवर भर्ती में भी इस मांग पर विचार किया जाना चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई के बीच आगे की रणनीति पर नजर
गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती के बीच अभ्यर्थियों का जुटना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने की बात कही है। अब देखना होगा कि प्रशासन उन्हें मार्च निकालने की अनुमति देता है या प्रदर्शन को रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed