फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Driver of bihar police station trapped a girl in false love Bhagalpur love affair

Bihar Police : पुलिस जिप्सी के ड्राइवर ने लड़की के साथ कर दिया कांड; थाने में ही धोखेबाज ने फांस लिया

Wed, 26 Jun 2024 10:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

Bihar : दादा के बैंक खाते से लगभग दो साल पहले फ्रॉड हुआ था। इसी सिलसिले में युवती थाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात ड्राइवर से हुई। फिर यह मुलाक़ात बार-बार होने लगी। फिर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी हुए। अब युवती ने चालक पर गंदा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar Police: Driver of bihar police station trapped a girl in false love Bhagalpur love affair
पीड़िता और आरोपी अमन उर्फ मनीष। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में प्रेम प्रसंग को लेकर कई अनूठे मामले सामने आए लेकिन कार्यवाही के नाम पर पुलिस की हालत खस्ता दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस एफआईआर तो करती है लेकिन मामले का निष्पादन के लिए पीड़ित पक्ष को जद्दोजहद करनी पड़ती है। ताज़ा मामला भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक लड़की को थाने के निजी ड्राईवर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है। लड़की का आरोप है कि थाने का निजी ड्राईवर अमन उर्फ मनीष ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दफा यौन शोषण किया और जब लड़की ने शादी का प्रस्ताव रखा तो ड्राईवर अमन के द्वारा टालमटोल कर शादी करने से साफ़ मना कर दिया।

विज्ञापन


ऐसे हुआ था दोनों में संपर्क 
घटना के संबंध में पीड़िता का कहना है कि उसके दादा के बैंक खाते से लगभग दो साल पहले फ्रॉड हुआ था। इसी सिलसिले में वह सुल्तानगंज थाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात ड्राइवर अमन से हुई। लड़की के मुताबिक दोनों पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग में थे और दोनो के बीच कई बार शारीरिक संपर्क भी हुआ था। पीड़िता का कहना है कि वह थाने में भी कई दफा शिकायत लेकर गई लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। वह पुलिस के कई दफ्तरों के चक्कर लगाई, लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी। तब थक-हारकर आखिरकार पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी ड्राईवर के खिलाफ़ मामला दर्ज हुआ लेकिन गिरफ़्तारी अबतक नही हो पाई।
विज्ञापन


आरोपी के द्वारा बार-बार मिल रही है धमकियां
पीड़िता का कहना है कि केस होने के पश्चात अमन के द्वारा बार बार उसे केस वापस लेने की धमकी दी जाती थी। न मानने पर ड्राइवर लड़की को उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की बात कहता था। पीड़िता ने बताया कि वह ग्रेजुएशन की छात्रा है और पार्ट टाइम के लिए मोबाईल शोरूम में काम करती है। परिवार में पिता की कमाई से घर चलता है। उसने कहा कि इस मसले को लेकर वह कई महीनों से परेशान है, लेकिन थाना ड्राइवर की अबतक गिरफ्तारी सुनिश्चित नही हो पाई है। पीड़ित लड़की मामले की गुहार लेकर बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने मामले में विधि संवत कार्यवाही कर आरोपित ड्राइवर के गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed