{"_id":"65cf4ed6d1559887a60ec0a0","slug":"bihar-police-deadbody-of-groom-found-one-day-before-the-wedding-in-bhojpur-was-missing-two-days-before-tilak-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शादी के एक दिन पहले मिली दूल्हे की लाश, तिलक के दो दिन पहले से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शादी के एक दिन पहले मिली दूल्हे की लाश, तिलक के दो दिन पहले से था लापता
Fri, 16 Feb 2024 05:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 16 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
Bihar : एक युवक अपने तिलक के दो दिन पहले लापता हो गया और शादी के एक दिन खेत से उसकी लाश बरामद हुई। परिजनों का कहना है कि उसे घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक नारायण कुमार सिंह का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के भोजपुर में एक युवक अपने तिलक के दो दिन पहले लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। अब शादी की तारीख के एक दिन पहले उसकी लाश मिली है। मृतक की पहचान रजैया गांव निवासी जय भगवान सिंह के पुत्र नारायण कुमार सिंह (32) के रूप में की गई है। वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार आरा में पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत थे। मृतक नारायण कुमार सिंह रजैया पंचायत के पूर्व मुखिया कुमार राकेश उर्फ डब्ल्यू सिंह के भतीजा भी थे। घटना पीरों थाना क्षेत्र के रजैया गांव की है। शव पीरो थाना अंतर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे के गटरिया पुल के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सात दिन पर मिली लापता दुल्हे की लाश
मृतक के परिजनों का कहना है कि नारायण सिंह की शादी तय हो गई थी। इसी महीने 11 फरवरी को उनका तिलक था और 17 फरवरी को बारात निकलने वाली थी। इसी बीच 9 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे नारायण कुमार सिंह अपनी मां से यह कहकर घर से निकले कि वह बिहियां किसी जरूरी काम से जा रहें हैं। दोपहर से शाम और फिर रात हो गई लेकिन नारायण घर वापस नहीं लौटे। ऐसी स्थिति में चिंता होना लाजमी है, इसलिए परिजनों के द्वारा अब उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। तब थक-हारकर परिजनों ने उनकी गुमसुदगी का मामला पीरो थाना में दर्ज कराते हुए उन्हें सकुशल बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई। आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और नारायण की हर तरफ खोजबीन शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस ने लापता नारायण का शव गटरिया पुल के पास से बरामद किया।
विज्ञापन
शरीर पर थे जख्म के कई निशान
परिजनों का कहना है कि पुलिस के द्वारा सूचना दिए जाने पर हम लोग शव की शिनाख्त करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान नारायण के रूप में की। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई है। हालांकि मृतक के परिजन किसी से भी किसी तरह की दुश्मनी से इंकार किया है। वहीं इस मामले में फिलहाल पुलिस के कोई भी वरीय अधिकारी कैमरे पर बोलने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन