फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police constable shot dead by criminals when he tried to stop loot near central bank branch in vaishali

Bihar Police : बैंक के सामने लूट से रोकने पर सिपाही की गोली मार हत्या; भीड़ ने भागते दो अपराधियों को पकड़ा

Mon, 16 Oct 2023 12:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 16 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में पुलिस का इकबाल लगता है अब वापस नहीं लौटेगा। अब बैंक के पास लूट की घटना को अंजाम देने से रोकने का प्रयास करने पर अपराधियों ने बेखौफ होकर सिपाही की गोली मार हत्या कर दी। भीड़ ने चार में से दो अपराधियों को घेरकर दबोच लिया।

विज्ञापन
Bihar Police constable shot dead by criminals when he tried to stop loot near central bank branch in vaishali
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की वर्दी से आम आदमी भले डर रहा, अपराधी बेखौफ हैं। राजधानी पटना के सबसे निकटवर्ती वैशाली जिले में सोमवार दोपहर चार अपराधी एक बैंक शाखा के सामने लूट का प्रयास करते दिखे तो वहां गश्ती में घूम रहे सिपाही ने अपनी वर्दी की लाज रखने के लिए कूद पड़ा। उसे अंदाजा भी नहीं होगा कि अपराधी वर्दीधारी पर इस तरह फायरिंग कर देंगे। अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


 

Bihar Police constable shot dead by criminals when he tried to stop loot near central bank branch in vaishali
अस्पताल में जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

गश्ती वाहन से कूदकर बचाने के लिए गया था जवान 
घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग बैंक से रुपया निकालकर अपने घर जा रहे थे। तभी सूरज चौक के पास चार अपराधी बैंक से बाहर निकलने वाले लोगों को लूट रहे थे। उस समय पुलिस गश्ती की गाड़ी गुजर रही थी। इस दौरान पुलिस गाड़ी में बैठा एक पुलिसकर्मी अमिता बच्चन लूटपाट होते देख गाड़ी से कूदकर उसे बचाने के लिए दौड़ा। वहां पहुंचकर अमिता बच्चन ने इस घटना का विरोध किया जो अपराधियों को नागवार गुजरा। अपराधी अमिता बच्चन से ही उलझ गये और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। लोगों ने बताया कि अपराधियों ने चार गोली चलाई थी जिसमें तीन गोली सीने में लगी है। गोली लगते ही अमिता बच्चन जमीन पर गिर पड़ा और अपराधी भागने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Police constable shot dead by criminals when he tried to stop loot near central bank branch in vaishali
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने खदेड़कर दो अपराधियों को पकड़ा 
फायरिंग होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और भागते हुए अपराधियों को खदेड़ने लगे। पकड़ लिए जाने के डर से चारों अपराधी भाग रहे थे लेकिन घटनास्थल पर मौजूद भीड़ और पुलिस गश्ती के अन्य सिपाहियों ने खदेड़कर भागते हुए दो अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अपराधी मौके से फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed