फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Constable recruitment exam on bharat Bandh CSBC sarkari exam

Bihar Police : भारत बंद के दौरान भी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, कदाचार करने के आरोप में 09 पर कार्रवाई

Wed, 21 Aug 2024 06:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 21 Aug 2024 06:48 PM IST
सार

Bihar : विपक्ष ने भारत बंद का आह्वान किया था। इस बीच सिपाही भर्ती परीक्षा  में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और प्रश्नपत्र ले जा रहे प्रशासन को भी काफी परेशानी हुई। परीक्षा कदाचारमुक्त हो, इस क्रम में कुल 9 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Bihar Police : Constable recruitment exam on bharat Bandh CSBC sarkari exam
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। प्रशासनिक मुस्तैदी की वजह से पुलिस में कदाचार करने के आरोप में कुल 09 अभ्यर्थी संलिप्त पाये गये हैं। उनमें  जिनमें से 05 को गिरफ्तार किया गया, 01 अभ्यर्थी को निष्कासित किया गया तथा 03 अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। पांच अभ्यर्थी गिरफ्तार किये गये, तीन अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि एक को परीक्षा से निष्काषित किया गया है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में पटना, नालंदा और सहरसा में एक-एक, जबकि भागलपुर में दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। पटना में दो, जबकि मुजफ्फरपुर से दो अभ्यर्थियों को परीक्षा से निष्काषित किया गया है।

विज्ञापन


जानिये कितने अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल 
 बिहार पुलिस में 'सिपाही' के 21,391 पदों पर लिखित परीक्षा के लिए राज्य के सभी जिलों में कुल 545 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे, जहां एक पाली में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का समय 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराहन तक था। इस परीक्षा में कुल 17,87,720 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी लगभग 67 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


कदाचार को रोकने के लिए की गई थी व्यवस्था 
परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हो इसके लिए परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों का बॉयोमेट्रिक विधि से अंगूठे का निशान, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करायी गई। साथ ही  रा सीसीटीवी की लाईव स्ट्रीमिंग द्वारा निगरानी की गयी। इसके लिए पटना में नियंत्रण केंद्र बनाया गया है। कोई नेट या इलेक्ट्रोनिक एसेट से कदाचार न कर सके इसके लिए परीक्षाकेन्द्रों पर जैमर लगाये गये थे। अगली परीक्षा 25 अगस्त को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed