Bihar Police: आरा-भभुआ के सिपाहियों की दोस्ती में मोबाइल कॉल बना 'जहर'; साथी ने सिपाही को क्यों मारा?
Bihar News: सिपाही सोनू की हत्या मामले में पश्चिम चंपारण पुलिस ने आरोपी सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुफ्फसिल थाना में एसडीपीओ के नेतृत्व में उससे पूछताछ की जा रही है।
विस्तार
बेतिया पुलिस लाइन में शनिवार रात एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। बताया गया कि आरोपी सिपाही सर्वजीत ने अपनी सर्विस राइफल से 11 गोलियां चलाईं, जिससे मृतक सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में जो बात निकलकर सामने आई वह चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि सर्वजीत और सोनू के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला सामने आ रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि मृत सोनू, सर्वजीत की पत्नी से फोन पर बात करता था। इससे सर्वजीत पिछले कई दिनों से उससे नाराज था। इसी को लेकर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि उसने सोनू को मार डाला।
सोनू और सर्वजीत दोस्त थे
पुलिस के अनुसार, मृतक सिपाही सोनू कुमार भभुआ का निवासी था, जबकि आरोपी सिपाही सर्वजीत आरा का रहने वाला है। दोनों दोस्त थे। बताया जा रहा है कि दोनों पहले भी एक ही थाने में पोस्टिंग पर थे और हाल ही में सिकटा थाने से बेतिया पुलिस लाइन में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस बैरक में फिलहाल सोनू का शव पड़ा है, जिसकी जांच जारी है।
हत्या के बाद भी फायरिंग करता रहा
बताया जा रहा है कि सर्वजीत सोनू की हत्या के बाद गुस्से में छत पर चढ़ गया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोलियों की तड़तड़ाहट से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। इधर, बैरक में लौटे पुलिसकर्मियों ने देखा कि सोनू मृत पड़ा था। उसके सीने और चेहरे पर गोलियों के निशान थे। इसके बाद आरोपी सर्वजीत ने इंसास राइफल लेकर बैरक की छत पर चढ़कर फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.