{"_id":"6718dd6e43574fb2fc00fed4","slug":"bihar-police-case-like-jyoti-morya-in-gaya-bihar-woman-left-her-husband-after-becoming-a-policeman-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Husband Wife: ज्योति मौर्या जैसा मामला फिर बिहार में, पति की फरियाद- सिपाही बनने के बाद छोड़ रही, समझाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Husband Wife: ज्योति मौर्या जैसा मामला फिर बिहार में, पति की फरियाद- सिपाही बनने के बाद छोड़ रही, समझाएं
Wed, 23 Oct 2024 04:56 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:56 PM IST
सार
Bihar News : पति ने कहा कि शादी के बाद हम दोनों की जिंदगी ठीक ठाक चल रही थी। इस दौरान एक बच्चा हुआ। आज वह छह साल का है। लेकिन, 2021 में पत्नी की बोधगया बीएमपी में नौकरी लगने के बाद दूर होने लगी। अब ना तो फोन उठाती है और ना मिलना चाहती है।
विज्ञापन
सिपाही पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बिहार के गया में ज्योति मौर्या केस जैसा मामला सामने आया है। मजदूर पति ने दिन-रात मेहनत कर अपनी पत्नी को पढ़ा लिखा कर बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनाया। सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। अब यह मामला सीनियर एसपी आशीष भारती के पास पहुंचा है। मजदूर पति सीनियर एसपी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। यह पूरा मामला गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के भुजौल गांव की है। इस संबंध में मजदूर मिथिलेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रीति कुमार नाम की युवती के साथ शादी हुई थी, जो झारखंड राज्य के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन
अपनी पत्नी की सरकारी नौकरी लगवायी
शादी के बाद हम दोनों की जिंदगी ठीक ठाक चल रही थी। इस दौरान एक बच्चा हुआ। आज वह छह साल का है। लेकिन, 2021 में पत्नी की बोधगया बीएमपी में नौकरी लगने के बाद दूर होने लगी। अब ना तो फोन उठाती है और ना मिलना चाहती है। उन्होंने कहा इस संबंध में गया के सीनियर एसपी आशीष भारती को लिखित आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया हूं। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी उसके पास नहीं आ रही है। वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है, लेकिन वह उससे मिलना भी नहीं चाहती। अपने आवेदन में लिखा है कि उसकी पत्नी से मिला दिया जाए। फिलहाल पत्नी बीएमपी बोधगया में पोस्टेड है। कहा कि काफी मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी की सरकारी नौकरी लगवायी है।
विज्ञापन
पति से तंग आकर बनायी दूरी
इस संबंध में बोधगया बीएमपी में तैनात महिला सिपाही प्रीति कुमारी ने कहा कि पति से तंग आकर दूर रहना चाहती हूं। एटीएम कार्ड को हमसे छीनकर पैसे निकाल लेता था। दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इस संबंध में मै भी विभाग में लिखित शिकायत देकर सारी बातों से अवगत करा चुंकी हूं। मैं पति के साथ अब नहीं रहना चाहती हूं।
विज्ञापन