फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : Bihar Police constable love affair drama on road near gandhi maidan patna husband wife claim

Bihar Police : घर वाली कौन? बिहार पुलिस के एक सिपाही पर दो महिला सिपाहियों का दावा, खूब हुआ हंगामा

Fri, 20 Dec 2024 06:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 20 Dec 2024 06:25 PM IST
सार

Love Affair : बिहार पुलिस के एक सिपाही पर दो महिला सिपाहियों ने दावा कर दिया। एक ने सिंदूर दिखाते हुए लिव-इन से लेकर रिश्तेदारी तक की कहानी सुनाई। दूसरी ने बगल के थाने से पुलिस के पहुंचने में हुई देरी का फायदा उठाकर चलते बनने में भलाई समझी।

विज्ञापन
Bihar Police : Bihar Police constable love affair drama on road near gandhi maidan patna husband wife claim
पुरुष सिपाही का दो महिला सिपाहियों से प्यार, मगर पटना की सड़क पर दिखी इनकी तकरार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पटना के गांधी मैदान थाना से कुछ ही दूर पर गांधी मैदान का गेट नंबर 5 है। शुक्रवार को यहां दो महिलाएं एक पुरुष पर दावा करती दिखीं। अति व्यस्त सड़क पर इनका हंगामा देख लोग जुट गए। मेला जैसा लग गया। एक महिला उसकी पत्नी होने का दावा कर रही थी, दूसरी प्रेमिका। मामला तब और रोचक हो गया, जब पता चला कि तीनों ही बिहार पुलिस के सिपाही हैं। पुरुष सिपाही अपनी प्रेमिका के साथ गांधी मैदान गेट नंबर 5 के पास घूम रहा था, तभी कथित पत्नी ने उसे देख लिया। मामले में सबकुछ क्लियर करने के लिए कथित पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर दिया। पुलिस को आने में 40-45 मिनट लग गया और इधर पुरुष सिपाही और उसकी प्रेमिका फरार हो गए। इसके बाद कथित पत्नी ने लिव-इन से लेकर रिश्तेदारी तक की पूरी कहानी बताते हुए थाने में आवेदन भी दे दिया। 

विज्ञापन


खुद को पत्नी बता रही महिला के दावे, उसकी जुबानी पढ़िए
पटना में पदस्थापित महिला सिपाही ने बताया- "मेरा इस पुरुष सिपाही से सात साल से संबंध है। वर्ष 2021 में पति से तलाक हो गया तो इसने मांग में सिंदूर भर दिया और हम दोनों लिव-इन रहने लगे। यह पटना में पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस में सिपाही है। जब भी कहती कि समाज के सामने शादी करो तो टालमटोल करता था कि बहन की शादी के बाद जरूर कर लूंगा। सामाजिक रूप से शादी भले नहीं हुई, लेकिन मैं उसकी बहन की शादी में भी गई थी और इसकी तस्वीरें (मोबाइल में दिखाते हुए) भी हैं। हम सिर्फ लिव-इन नहीं थे, शारीरिक रिलेशनशिप में भी हैं। कल, गुरुवार को भी वह मेरे पटना वाले घर में साथ था। बस, सुर बदले हुए थे कि शादी नहीं करेंगे, चाहे जो करना है- कर लो। यह सब भी इसलिए हो गया, क्योंकि एक बार उसने मेरे साथ मारपीट की तो मैंने अपने घर जमुई में जाकर थाने में आवेदन भी कर दिया और उसके माफी मांगने पर उसे वापस भी ले लिया। उसी समय आवेदन वापस नहीं लेती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।"
विज्ञापन


समस्तीपुर में पदस्थापित है 'दूसरी' वाली, वह दावेदार भी भागी
पुरुष सिपाही के साथ पायी गई प्रेमिका के बारे में लिव-इन रहने वाली महिला सिपाही ने बताया कि 'वह' समस्तीपुर के किसी थाने में सिपाही है। पुरुष सिपाही का घर समस्तीपुर ही है। वह वहां जाता रहता है और कब और किस स्तर पर इन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है, यह मुझे पता नहीं है। महिला सिपाही ने कहा कि पुरुष सिपाही ने मेरे साथ धोखा किया है। मुझसे दूर होकर अब वह दूसरी सिपाही को अपने जाल में फंसा रहा है। महिला सिपाही ने अब आगे क्या, के सवाल पर कहा कि मुझे न्याय चाहिए। आला अधिकारी उसे समझाएं। हमारे रिश्ते को मंजूरी दिलाएं। चूंकि पुरुष सिपाही और उसकी वह प्रेमिका सिपाही मौके से फरार हो गए, इसलिए उनका पक्ष नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed