{"_id":"67489fc07407609c980e7309","slug":"bihar-police-bihar-police-beats-up-disabled-youth-in-purnia-sp-will-take-action-bihar-news-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : महिला दरोगा ने दिखाया वर्दी का रौब, दिव्यांग युवक की जमकर की पिटाई; एसपी करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : महिला दरोगा ने दिखाया वर्दी का रौब, दिव्यांग युवक की जमकर की पिटाई; एसपी करेंगे कार्रवाई
Thu, 28 Nov 2024 10:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:22 PM IST
सार
Bihar : बिहार पुलिस अक्सर जबरन जुर्माना वसूलने और बेवजह प्रताड़ित करने के लिए बदनाम होती है। कुछ ऐसा ही आरोप एक महिला दारोगा पर लगा है, जिसमें पीड़ित दिव्यांग ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मैडम और उनके पुलिसकर्मियों ने बेवजह मेरी पिटाई की है।
विज्ञापन
महिला दरोगा और पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार पुलिस अपने कारनामों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस बार बिहार पुलिस का तालिबानी चेहरा सामने आया है, जहां वाहन जांच के दौरान दिव्यांग युवक के बाइक का सिर्फ फाइन ही नहीं काटा बल्कि थर्ड डिग्री टॉर्चर करते हुए बिजली की तार से जमकर पीटा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामला नया नवेली फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी की है। मामला संज्ञान में आने के बाद पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने जांच का आदेश दे दिया है। पीड़ित युवक के हाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी डॉनर चौंक निवासी विनोद चौधरी के दिव्यांग पुत्र दीपक कुमार चौधरी (30 वर्ष) हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा- बेवजह पुलिस ने पीटा
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित दिव्यांग युवक ने बताया कि शाम के लगभग 3:30 बजे में अपने घर की बगल वाली खाली जमीन पर बकरी देखने गया था। वही सड़क के नीचे मेरी बीआर11ए एम 6585 लगी हुई थी। उसी समय उस सड़क से गुजर रही 112 नम्बर की पुलिस गाड़ी रुकी, जिसपर फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी के साथ अन्य पुलिस बल जवान थे। उनलोगों ने पहले गाड़ी का कागजात दिखाने को कहा। उसी समय सदर एसडीओ पार्थ गुप्ता भीड़ देखकर रूके तब उन्होने भीड़ के बारे में पूछा और पुलिस वाले को बोला कि गाड़ी की जांच कर गाड़ी को छोड़ दिजिए। तब दीपक ने गाड़ी का कागजात दिखाया। जिसके बाद उन लोगों ने गाड़ी का चलान तीन हजार का काटा और थाना चलने के लिए कहा। दीपक ने थाना पर जाने से मना कर दिया। इस दौरान दीपक के घरवाले भी वहां जमा हो गये और वेलोग भी पुलिस के इस रवैये का विरोध करने लगे। इसी बात को सुनकर प्रभारी शबाना आजमी भड़क गई और जबदस्ती पुलिस गाड़ी पर बैठाकर के हाट थाना ले गई। के हाट थाना परिसर स्थित बनी फूस के झोपड़ी में ले जाकर फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बिजली की मोटे तार से दीपक की जमकर पिटाई की। दीपक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी धमकी देते हुए कह रहे थे कि स्मैक बेचने या हथियार तस्करी के आरोप में बर्बाद कर देंगे।
विज्ञापन
एसपी से शिकायत की बात पर जबरदस्ती बांड बनाकर छोड़ा
दीपक ने बताया कि जब पुलिसकर्मी मेरे साथ मारपीट कर रहे थे तभी मुझे खोजते-खोजते मेरे घर वाले वहां तक पहुँच गये। परिजनों ने उन पुलिसकर्मियों को एसपी से शिकायत करने की बात कही तब पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती एक पीआर बॉन्ड पर सकुशल बरामद करने का साइन कराकर दीपक को छोड़ दिया। मामले को पीड़ित दिव्यांग युवक ने एसपी कार्तिकेय शर्मा को आवेदन देने घटना में पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपी प्रभारी ने कहा- झूठा आरोप है
हालांकि फनीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी ने लगे आरोप को बेवुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि युवक जुआ खेल रहा था और जब पुलिस ने रोका, तो उसने बदतमीजी की और पुलिस को धक्का देने लगा। इसके बाद युवक को पकड़कर केहाट थाने के हवाले कर दिया गया और बाद में उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। मामले में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक के आवेदन पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।