{"_id":"66817d0846559f4d4d082218","slug":"bihar-police-attack-on-the-police-team-in-patna-went-to-arrest-the-absconding-accused-of-robbery-case-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : लूट कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस पदाधिकारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : लूट कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस पदाधिकारी घायल
Sun, 30 Jun 2024 09:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:13 PM IST
सार
Bihar : लूट कांड के फरार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। आरोपी को पुलिस ने जैसे ही गिरफ्तार किया, इसी दौरान उसके परिजनों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और पुलिस गिरफ्त से लूटकांड के आरोपी को छुड़ा ले भागे।
विज्ञापन
आरोपी को छुड़ाकर भगा ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिला में लूट कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा ले भागे। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर होतील हो गये। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर घेराबंदी कर आरोपी चार सहोदर भाइयों को दबोच लिया। घटना मोकामा प्रखंड के घोसवरी थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव की है।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले चार भाई भी गिरफ्तार
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि लूट कांड के फरार आरोपी नीरज कुमार को घोसवरी पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। नीरज को पुलिस ने जैसे ही गिरफ्तार किया, इसी दौरान उसके परिजनों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और पुलिस गिरफ्त से लूटकांड के आरोपी नीरज को छुड़ा ले भागे। पुलिस का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों में विकास राम, धीरज राम और धर्मेंद्र राम है। इनपर आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस पर लाठी-डण्डा, लोहे के रॉड और खंती से हमला किया था, और फिर अपराधी नीरज राम को छुड़ाकर ले भागे। अचानक हुए इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर राजू कुमार यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के कई थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अजित कुमार टिंकू ने बताया कि पुलिसबल पर हमले की घटना की सूचना मोकामा समेत कई थानों को दी। पुलिस अधिकारी के घायल होने की सूचना मिलते ही जिले के आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। भरी संख्या में जुटे पुलिसबलों ने घेराबंदी कर आरोपी को भगाने वाले चारों भाइयों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में ग्रामीणों ने भी उनका पूरा सहयोग किया। सभी आरोपी चाराडीह से दबोचे गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन