{"_id":"67260066dd03a67b1d0ba450","slug":"bihar-police-asi-s-body-found-in-patna-he-committed-suicide-by-shooting-himself-with-service-revolver-bihar-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: बैरक में मिली एएसआई की लाश, सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, पिता बोले- दबाव में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: बैरक में मिली एएसआई की लाश, सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, पिता बोले- दबाव में था
Sat, 02 Nov 2024 04:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:05 PM IST
सार
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि अजीत सिंह के सिर पर गोली के निशान था। बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल बरामद हुआ है। एफएसएल टीम ने सारे साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। वह पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में एएसआई अजीत सिंह (40) ने खुशकुशी कर ली है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एकता भवन के बैरक में उनकी लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि अजीत सिंह ने अपने ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। वह आरा के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
विज्ञापन
उच्च स्तरीय जांच करवाए पुलिस
पिता विनोद सिंह का आरोप है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके बेटे ने खुद को गोली मार दी। वह दबाव लग रहा था। दीपावली में घर आना चाहता था लेकिन छुट्टी नहीं मिली थी। छठ में घर आने की कोशिश कर रहा था। परिजनों का कहना है कि वरीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और उच्च स्तरीय जांच करवाएं।
विज्ञापन
बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल मिला है
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि अजीत सिंह के सिर पर गोली के निशान था। बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल बरामद हुआ है। एफएसएल टीम ने सारे साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। वह पुलिस लाइन में तैनात थे। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
चार महीना पहले पदोन्नति मिली थी
परिजनों का कहना है कि 2007 में अजीत सिंह का चयन बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ था। शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी हुआ। पत्नी और बच्चे माता पिता के साथ आरा में ही रहते थे। चार महीना पहले पदोन्नति मिली थी। इसके बाद उनका तबादला कैमूर से पटना कर दिया गया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।