{"_id":"64fd455e5072c2d6030a0744","slug":"bihar-police-arrested-a-man-who-married-three-times-planted-daughter-into-prostitution-made-wife-a-broker-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : एक, दो, तीन शादियां...ताकि बेटी बेच सके; तीसरी पत्नी ने गंदे धंधे में ऐसे दिया साथ- जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : एक, दो, तीन शादियां...ताकि बेटी बेच सके; तीसरी पत्नी ने गंदे धंधे में ऐसे दिया साथ- जानकर चौंक जाएंगे
Sun, 10 Sep 2023 09:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:56 AM IST
सार
Bihar Police : मुख्यमंत्री के गृह जिला से एक आदतन अपराधी को उसकी पत्नी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस भी चौंक गई, जब उसने बताया कि वह उसकी तीसरी पत्नी है। दूसरी पत्नी ने उसे गिरफ्तार कराया, क्योंकि उसने उसकी बेटी गंदे धंधे में डाल दिया था।
विज्ञापन
तीसरी पत्नी के साथ गिरफ्तार अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालन्दा थाना की पुलिस ने बेटी को जबरन देह व्यापार के धंधे में झोंकने वाले सौतेले माता और पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि करीब डेढ़ माह पूर्व एक महिला के द्वारा अपनी पुत्री की गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लापता युवती की सौतेली मां और उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताई पूरी कहानी
युवती ने पुलिस को बताया कि परवलपुर थाना क्षेत्र का निवासी मनीष बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ में भी घर बनाये हुए है। मनीष अपने सौतेली बेटी को डेढ़ माह पहले बहला- फुसला कर तीसरी पत्नी के पास ले गया और राजगीर के होटल में उससे जबरन देह व्यापार का धंधा करवाने लगा। शुक्रवार को मौका पाकर वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और सारी कहानी बयां की। युवती और उसकी मां ने तुरंत इस मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी। सौतेले माता पिता के द्वारा बेटी से जबरन देह व्यापार करने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सौतेली मां और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मनीष तीन शादी कर करने लगा था देह व्यापार का धंधा
नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता ने कुल तीन शादी कर रखी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती की मां ने मनीष से दूसरी शादी की थी, जबकि मनीष पहले भी एक पत्नी को छोड़ युवती की माता के साथ साथ उसने तीसरी शादी खुशबू से किया था। मलमास मेले में उसने अपने दूसरी पत्नी की बेटी को बहलाफुसला कर अपनी तीसरी पत्नी खुशबु के पास राजगीर ले गया। राजगीर जाकर मनीष उसे निचली बाजार में किराए के मकान में रहने लगा था पीड़िता का कहना है कि मनीष उससे जबरन गलत काम करवाने लगा था।
विज्ञापन