फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : After guns and traffic, now women policemen will drive police vehicles. bihar government.

Bihar Police : बंदूक और ट्रैफिक के साथ अब महिला पुलिसकर्मियों को यह ड्यूटी भी; 10 महिलाएं संभालेंगी स्टीयरिंग

Fri, 24 Nov 2023 04:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 24 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस में महिलाएं भी पुरुषों के साथ साथ बंदूक और रायफल चला रही हैं। लेकिन अब सरकार उनकी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने का निश्चय किया है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए कहा कि अब 10 महिलाएं पुलिस वाहन की स्टीयरिंग भी संभालेंगी।

विज्ञापन
Bihar Police : After guns and traffic, now women policemen will drive police vehicles. bihar government.
पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस में महिलाएं अब बंदूक और ट्रैफिक के साथ साथ गाड़ी की स्टेरिंग भी संभालेंगी। इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुरुष ड्राइवर के साथ साथ महिला ड्राइवर भी पुलिस वाहन चलाएंगी। जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि  847 ड्राइवर कांस्टेबल रिक्रूटमेंट और इनका ट्रेनिंग नहीं हो पाया था अब इनका ट्रेनिंग 27 नबम्बर 2023 से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि 847 ड्राइवर कांस्टेबल में 10 महिला पुलिस ड्राइवर भी शामिल हैं।

विज्ञापन


भागलपुर में ट्रेनिंग 
अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पहली बार किसी राज्य पुलिस में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया और पुलिस की जो कठिन मानी जाने वाली सेवा है। पुलिस की बड़े वाहनों की ड्राइविंग तथा छोटे वाहनों की ड्राइविंग के लिए महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया है। अब सभी लोग भागलपुर जिले के नाथनगर में ट्रेनिंग करेंगे। बुनियादी प्रशिक्षण के तहत उनकी ट्रेनिंग 6 महीने की होगी। अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पिछले वर्ष ट्रेडिंग में असफल रहे अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।  उनके लिए भी ट्रेनिंग कोर्स का चयन किया गया है, जिसे 27 नवंबर से शुरू किया जायेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed