फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Police achieve breakthrough in broad-daylight murder case; two accused arrested, pistol also recovered.

बिहार: दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल भी बरामद

Tue, 13 Oct 2026 05:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 05:57 PM IST
सार

बक्सर के डुमरांव में मुलायम सिंह यादव हत्याकांड में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की है। महिला से अभद्र व्यवहार और जमीन विवाद के आरोपों की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
Bihar: Police achieve breakthrough in broad-daylight murder case; two accused arrested, pistol also recovered.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र में सम्हार-महरौरा मार्ग पर दिनदहाड़े हुई मुलायम सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्तता के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। मंगलवार शाम डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी और जांच से जुड़ी जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सम्हार गांव निवासी सोनम कुमार उर्फ मुलु, पिता धर्मेंद्र यादव, और प्रतीक यादव उर्फ पिंटू, पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतक के गांव के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और तकनीकी सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसी क्रम में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


महिला से अभद्र व्यवहार का विवाद बना हत्या की संभावित वजह?
पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मामला हत्या तक कैसे पहुंचा। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में आईआईटी पटना के 10 शिक्षक, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की सूची में मिली जगह

पौने दो बीघा जमीन के विवाद का आरोप, पुलिस कर रही जांच
हत्या के बाद मृतक के पिता उदय नारायण सिंह उर्फ वकील यादव ने आरोप लगाया था कि पैतृक संपत्ति की करीब पौने दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण उनके बेटे की हत्या की गई। उनका कहना था कि जमीन विवाद का मामला पहले भी थाने पहुंचा था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

हालांकि, प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह के मुताबिक, प्राथमिकी में दर्ज जमीन विवाद से जुड़े आरोपों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

पिस्टल बरामदगी को पुलिस ने माना अहम सुराग
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद की है। इसे जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, आरोपितों से पूछताछ और बरामद हथियार की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी और पिस्टल की बरामदगी के बाद जांच आगे बढ़ी है। अब हत्या के पीछे की वजह, कथित विवादों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed