फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 10 teachers of IIT Patna among top 2% scientists of the world, found place in Stanford-Elsevier list

बिहार: दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में आईआईटी पटना के 10 शिक्षक, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की सूची में मिली जगह

Tue, 13 Oct 2026 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

आईआईटी पटना के दस संकाय सदस्यों को वर्ष 2026 के लिए दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह मिली है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की इस सूची में विभिन्न विषयों के वैज्ञानिक शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar: 10 teachers of IIT Patna among top 2% scientists of the world, found place in Stanford-Elsevier list
आईआईटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के दस संकाय सदस्यों ने वैश्विक स्तर पर संस्थान का मान बढ़ाया है। वर्ष 2026 के लिए जारी दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में आईआईटी पटना के दस शिक्षकों को जगह मिली है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की ओर से तैयार इस सूची में इन वैज्ञानिकों का चयन संस्थान की शोध उपलब्धियों, वैज्ञानिक योगदान और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक पहचान को दर्शाता है।

विज्ञापन

यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि चयनित वैज्ञानिक भौतिकी, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों से जुड़े हैं। इससे आईआईटी पटना में बहुविषयक शोध और वैज्ञानिक नवाचार के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को भी पहचान मिली है।

विज्ञापन

पूर्व निदेशक समेत 10 संकाय सदस्यों को मिली जगह
दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने वालों में आईआईटी पटना के पूर्व निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह, भौतिकी विभाग के प्रोफेसर प्रो. अवधेंद्र कुमार ठाकुर और इसी विभाग के प्रमुख प्रो. नवीन कुमार निश्चल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित

इसके अलावा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरजीत कुमार पॉल, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ऋचा चौधरी, गणित विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतिभामॉय दास और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रीपर्णा साहा को भी इस सूची में स्थान मिला है।

सूची में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. अनिर्बान भट्टाचार्य, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. महेशकुमार एच. कोलेकर और इसी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रंजन कुमार बेहरा के नाम भी शामिल हैं।

शोध प्रकाशनों और उद्धरणों के आधार पर होता है मूल्यांकन
दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची एल्सेवियर के स्कोपस डेटाबेस में उपलब्ध शोध संबंधी आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें वैज्ञानिकों के शोध प्रकाशनों, उद्धरणों और उनके शोध के प्रभाव सहित विभिन्न मानकों का आकलन किया जाता है। वैज्ञानिकों के योगदान का मूल्यांकन 22 प्रमुख क्षेत्रों और 174 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत आंकड़ों के आधार पर किया जाता है।

आईआईटी पटना की वैश्विक पहचान को मिलेगी मजबूती
एक ही संस्थान के दस संकाय सदस्यों का इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना आईआईटी पटना की शोध गतिविधियों और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। विभिन्न विषयों के वैज्ञानिकों को मिली यह पहचान संस्थान में विज्ञान, तकनीक और सामाजिक अध्ययन से जुड़े शोध कार्यों की व्यापकता को भी सामने लाती है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने सूची में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल चयनित शिक्षकों के लिए सम्मान का विषय है, बल्कि संस्थान में उच्चस्तरीय शोध, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में भी उत्साहवर्धक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed