{"_id":"5acc78fd4f1c1bc61a8b45fc","slug":"bihar-pm-modi-praises-for-parameswaran-iyer-know-why-so-special","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पीएम मोदी ने खूब की परमेश्वरन अय्यर की तारीफ, जानें क्यों हैं इतने खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पीएम मोदी ने खूब की परमेश्वरन अय्यर की तारीफ, जानें क्यों हैं इतने खास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
अय्यर
बिहार में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक शख्स की जमकर तारीफ की। इनका नाम परमेश्वरन अय्यर है जोकि पूर्व IAS अधिकारी थे। पीएम ने अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेमिसाल हैं।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि अय्यर IAS की नौकरी छोड़ने के बाद अमेरिका चले गए थे लेकिन देश के लिए फिर से वापस आ गए और स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल कायम की।
पीएम ने कहा कि सरकारी अधिकारी पर्दे के पीछे से काम करते हैं, इसलिए उन्हें कोई नहीं जानता। भारत सरकार में हमारे सचिव अय्यर इस काम को देख रहे हैं। सरकार बनने के बाद हमने अय्यर से कहा कि वह अमेरिका से वापस आ जाएं और वह सच में एक शानदार जिंदगी छोड़कर वापस आ गए।
विज्ञापन
पीएम ने बताया कि अय्यर खुद शौचालय की सफाई भी करते हैं। अगर ऐसे साथी हों तो हम बापू के सपनों को पूरा करके रहेंगे। आपको बता दें कि अय्यर को सैनिटेशन और पेयजल स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है। 1981 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी रहे अय्यर पीएम मोदी के करीबी अधिकारियों में से एक हैं।
विज्ञापन