{"_id":"647c6db18a7c2707670c1008","slug":"bihar-players-came-to-aurangabad-to-participate-in-badminton-tournament-spent-night-on-road-refused-to-play-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने औरंगाबाद आए खिलाड़ियों ने सड़क पर गुजारी रात; सुबह खेलने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने औरंगाबाद आए खिलाड़ियों ने सड़क पर गुजारी रात; सुबह खेलने से इनकार
Sun, 04 Jun 2023 04:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 Jun 2023 04:28 PM IST
सार
टूर्नामेंट का बहिष्कार कर रहे खिलाड़ियों ने कहा कि बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा लगातार हर टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। और रहने खाने की व्यवस्था बदतर दी जाती है। वही स्थिति औरंगाबाद में भी उनके साथ लागू हुई है।
विज्ञापन
नाराज खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद शहर के इंडोर स्टेडियम में बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में बिहार स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट खेले जा रहा है। यहां रविवार को आयोजित क्वार्टर और सेमी फाइनल का खिलाड़ियों ने बहिष्कार कर दिया है। खिलाड़ियों ने आयोजकों पर बदसलूकी करने और व्यवस्था बदतर होने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा भी किया। फिलहाल टूर्नामेंट हंगामें की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में यह टूर्नामेंट एक जून से खेला जा रहा है। इसका फाइनल पांच जून को यानी कल खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में बिहार के 21 जिलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। वही, विरोध जता रहे खिलाड़ियों ने कहा कि आयोजकों ने उनके रहने के लिए जो व्यवस्था की है, वह बेहद घटिया है। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात सभी खिलाड़ियों ने रात सड़क पर गुजारी है।
विज्ञापन
'खिलाड़ियों को आधी रात में ही होटल से निकाला गया'
खिलाड़ियों ने कहा कि टूर्नामेंट के लिए पहले एंट्री फी 750 रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर एक हजार कर दिया गया है। लेकिन इसके अनुरूप न रहने और न ही खाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में भाग लेने यहां आए कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपने खेल का प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन कर चुके हैं। लेकिन यहां उन्हें शनिवार को होटल से रात में ही निकाल दिया गया और उल्टा खिलाड़ियों पर ही पीकर हंगामा करने का आरोप लगा दिया गया।
विज्ञापन
'क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भाग नहीं लेंगे'
खिलाड़ियों ने कहा कि हकीकत यह है कि उनके ठहरने की व्यवस्था सही नहीं थी और गर्मी से सभी खिलाड़ी परेशान थे। बस इसी बात की शिकायत करने पर उन्हें आधी रात में ही होटल से निकाल दिया गया। ऐसी स्थिति में वे जाते तो कहां जाते। इसके बाद उन्होंने पूरी रात सड़क पर गुजारी। उन्होंने कहा कि अब हम खिलाड़ी न तो क्वार्टर फाइनल में भाग लेंगे और न ही सेमी फाइनल में।
टूर्नामेंट का बहिष्कार कर रहे खिलाड़ियों ने कहा कि बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा लगातार हर टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। और रहने खाने की व्यवस्था बदतर दी जाती है। वही स्थिति औरंगाबाद में भी उनके साथ लागू हुई है।
'खिलाड़ियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है'
इधर, टूर्नामेंट के बहिष्कार के बाद आयोजक खिलाड़ियों का मान-मनौव्वल करने में जुट गए हैं। फिलहाल मान-मनौव्वल का दौर जारी है। इस मामले में औरंगाबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के रहने के लिए अलग-अलग होटल बुक किए गए थे। उनमें से एक होटल में वोल्टेज की कमी के कारण एसी नहीं चल पा रहा था। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी हुई, लेकिन जानकारी मिलते ही रात के 12 बजे ही उनके लिए दूसरे होटल की व्यवस्था की गई। लेकिन कुछ अन्य बातों को लेकर खिलाड़ियों को स्टेट से नाराजगी थी। इसी को लेकर उन्होंने दूसरे होटल में जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को शुरू कराने की कवायद की जा रही है। नाराज खिलाड़ियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
badminton