{"_id":"5e0d7ae28ebc3e879937c628","slug":"bihar-patna-nitish-kumar-says-rjd-lalu-prasad-yadav-says-ghosts-have-left-in-cm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश ने नए साल पर सुनाया किस्सा- सीएम हाउस में भूत छोड़कर गए थे लालू, दो फीट मिट्टी भी ले गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश ने नए साल पर सुनाया किस्सा- सीएम हाउस में भूत छोड़कर गए थे लालू, दो फीट मिट्टी भी ले गए थे
Thu, 02 Jan 2020 10:44 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। यह सिलसिला पूरी शाम तक चलता रहा। सीएम नीतीश कुमार को बधाई देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, अन्य अति विशिष्ट लोग एवं आमजन दिन भर आते रहे।
विज्ञापन
नव वर्ष की बधाई स्वीकार करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई पुराने किस्से भी सुनाए। उन्होंने बताया कि जब 2006 में पटना (1 अणे मार्ग, सीएम हाउस) रहने आया, तब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने साथ आवासीय परिसर से दो फीट मिट्टी तक ले गए थे। उन्होंने बताया कि घर की दीवारों पर जगह-जगह छोटी पुड़िया रखी थी।
विज्ञापन
सीएम ने बताया कि हमें तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि इन सब क्या मतलब था? वैसे लालू प्रसाद ने एक दिन हंसते हुए बताया कि वह सीएम हाउस में भूत छोड़कर आए हैं। जिसके बाद मैंने हंसते हुए कहा कि हम तो इन बातों को नहीं मानते हैं। टोना-टोटका, अंधविश्वास बेकार की बाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर अच्छी खासी चर्चा की। सीएम ने कहा कि बिल गेट्स यहां आए थे। उनको बिहार में शुरू किए गए जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम की जानकारी दी गई। गेट्स इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने दिल्ली जाकर इसकी सराहना की।
बातचीत के दौरान किसी ने एनआरसी की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो हम जल-जीवन-हरियाली यात्रा में व्यस्त हैं। 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनने के बाद हम तमाम मुद्दों पर विस्तार से बात करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए को मिलेगी बड़ी जीत: उपमुख्यमंत्री
इसी क्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शराब पीने वालों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का विरोध करने वाले अब प्रदेश की हरियाली देखकर खुश रहेंगे। वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हमलोग (एनडीए) साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत की तरह इस बार के विधानसभा चुनाव में भी हमारी बड़ी जीत होगी।
जल-जीवन-हरियाली यात्रा का छठा चरण चार जनवरी से शुरू
बता दें कि नीतीश कुमार जल-जीवन-हरियाली यात्रा के छठे चरण पर चार जनवरी को रवाना होंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा का कार्यक्रम कैबिनेट विभाग ने बुधवार को जारी कर दिया। सीएम पहले दिन बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा में रहेंगे। खगड़िया के तेलिहार में जागरुकता सम्मेलन होगा। पांच जनवरी को मधेपुरा और सुपौल में यात्रा होगी। वहीं, छह जनवरी को कटिहार, अररिया और किशनगंज में यात्रा होगी। अररिया कॉलेज परिसर में जागरूकता सम्मेलन होगा। सात जनवरी को सीएम पूर्णिया में रहेंगे।