फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Patna Metro will run before election: Metro routes decided in Darbhanga, Bhagalpur, Muzaffarpur, Gaya

Metro Train : बिहार चुनाव से पहले चलेगी पटना मेट्रो, किस रूट पर तैयारी; चार नए शहरों का मार्ग भी तय

Fri, 21 Feb 2025 07:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Feb 2025 07:27 PM IST
सार

Patna Metro: पटना में मेट्रो ट्रेन की सेवा विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगी। पहले फेज में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक मेट्रे ट्रेन चलेगी। बिहार सरकार के अधिकारियों की निगरानी में पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन साथ में मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा करने में युद्धस्तर पर लगे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Patna Metro will run before election: Metro routes decided in Darbhanga, Bhagalpur, Muzaffarpur, Gaya
मेट्रो ट्रेन

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पटना में मेट्रो ट्रेन की सेवा शुरू हो जाएगी। पहले फेज में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक मेट्रे ट्रेन चलेगी। इस साल अगस्त तक इसे चलाने की तैयारी है। बिहार सरकार के अधिकारियों की निगरानी में पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन साथ में मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा करने में युद्धस्तर पर लगे हैं। ताकि इस विकास की बात एनडीए सरकार चुनाव में कर सकते। इतना ही नहीं पटना के बाद बिहार के चार शहरें में भी मेट्रो सेवा शुरू करने क तैयारी है। इनमें गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा शामिल हैं। इन शहरों में मेट्रो के रूट तय कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन


राइट्स ने एक रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी
मेट्रो परिचालन का अध्ययन करने वाली कंपनी राइट्स ने एक रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी है। अब विभाग के निर्णय के बाद इसे नीतीश सरकार के पास अंतिम मुहर लगाने के लिए भेजा जाएगा। संभावना है कि जल्द ही नीतीश सरकार इस पर मुहर भी लगा दे। नगर विकास विभाग ने इन चार शहरों में 20 से 36 किलोमीटर की लंबाई वाले मेट्रो रूट के निर्माण पर सहमति जताई है। आइए जानते हैं कहां कितने किमी मेट्रो दौड़ेगी...
विज्ञापन


दरभंगा

  • दरभंगा में 18.8 किमी मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है। यहां पर मेट्रो एयरपोर्ट, स्टेशन, डीएमसीए,पॉलेटेक्निक, आईटी पार्क, एकमीघाट, एम्स, दिल्ली मोड़ इलाके से गुजरेगी। कुल 18 स्टेशन बनाए जाएंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


मुजफ्फरपुर

  • मुजफ्फरपुर में 21.25 किमी मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है। यहां पर मेट्रो हरपुर बखरी, जीरो माइल, भगवानपुर चौक, रामदयालु नगर,  एसकेएमसीएच, जीरो माइल चौक, जंक्शन इलाके से गुजरेगी।


भागलपुर 

  • भागलपुर में 24 किमी मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है। यहां पर मेट्रो सैदपुर, भागलपुर स्टेशन, चंपानगर, वास्तु विहार, चंपानगर इलाके से गुजरेगी।


गया 

  • गया में 36 किमी मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है। यहां पर कुल 28 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें कॉरिडोर बिपार्ड, विष्णुपद मंदिर, मानपुर बस अड्डा को जोड़ता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed