फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Patna Former CM Rabri Devi Tej Pratap Yadav Wife Aishwarya Rai assets, Chandrika Rai

तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय ने राबड़ी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, सामान लेने से किया इनकार

Fri, 27 Dec 2019 03:44 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 27 Dec 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Bihar Patna Former CM Rabri Devi Tej Pratap Yadav Wife Aishwarya Rai assets, Chandrika Rai
राबड़ी देवी (फाइल फोटो)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर में एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। इस बार लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के मामले में नया मोड़ आया है। तेजप्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या के बीच चल रहा विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने पटना के शास्त्रीनगर थाने में राबड़ी देवी और उनके सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


केस दर्ज कराने के बाद चंद्रिका राय ने कहा कि हमने प्रोटेक्शन ऑफिसर को बताया कि राबड़ी आवास में ऐश्वर्या का मोबाइल, पासपोर्ट और डॉक्यूमेंट्स हैं। इन डॉक्यूमेंट्स को हमें वापस दिलाया जाए। राबड़ी देवी ने जो सामान भेजा है उसमें कोई जरूरी सामान नहीं था। उन्होंने कहा कि सामान भेजने से पहले हमें सूचना भी नहीं दी गई। राबड़ी के सुरक्षाकर्मी आकर जबरदस्ती मेरे घर पर सामान रखकर चले गए। राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस सामान में कोई भी संदिग्ध चीज हो सकती है, जिसके आरोप में हम पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। मैं ऐसे अनाधिकृत सामान नहीं ले सकता। कोई भी मजिस्ट्रेट आते, वे सामान की लिस्ट लेकर आते तो हम सामान अपने पास रख सकते थे।
विज्ञापन


इससे पहले तेजप्रताप यादव की मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या राय का सामान उनके पिता चंद्रिका राय के घर भिजवा दिया था। जब सामान तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय के घर पहुंचा तो उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। दो पिकअप वैन में कपड़े से लेकर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भिजवाया गया था।  चंद्रिका राय ने पुलिस को बुलाया और पुलिस को सामान जब्त करने का अनुरोध किया। साथ ही चंद्रिका राय के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में लालू के परिवार की ओर से सफाई आ गई है। बताया गया है कि ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय की मांग पर ही ऐश्वर्या का सामान भिजवाया गया। इसको लेकर अभी तेजप्रताप यादव ने एक पत्र दिखाया। इस पत्र में पूर्णिमा राय ने महिला हेल्पलाइन के जरिए ऐश्वर्या का सामान राबड़ी देवी से मांगा था। 

हाल ही में ऐश्वर्या राय ने पटना पुलिस से शिकायत करते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया था। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि जून महीने से ससुराल में उन्हें खाने के लिए खाना नहीं दिया जा रहा था। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में ऐश्वर्या ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था। 


बता दें कि कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या राय ने अपने पति तेजप्रताप, सास राबड़ी देवी, ननद मीसा भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करावाया था। अपनी शिकायत में ऐश्वर्या राय ने सास राबड़ी देवी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बाल खीच-खींचकर मारने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed