{"_id":"64cb519201fc5c63c70260d6","slug":"bihar-patient-died-due-to-gall-bladder-stone-operation-in-madhepura-family-alleges-human-organ-smuggling-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मधेपुरा में गॉल ब्लैडर स्टोन के ऑपरेशन से गई मरीज की जान, परिजनों ने लगाया मानव अंग तस्करी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मधेपुरा में गॉल ब्लैडर स्टोन के ऑपरेशन से गई मरीज की जान, परिजनों ने लगाया मानव अंग तस्करी का आरोप
Thu, 03 Aug 2023 12:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:34 PM IST
सार
बिहार के मधेपुरा जिले में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन अस्पताल में ही हंगामा करना शुरू कर दिए। साथ ही अस्पताल पर मानव अंग तस्करी का आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के समीप बुधवार देर रात एक निजी अस्पताल में इलाजरत मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज के इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। इतना ही नहीं वे लोग मृतक के शरीर से जरूरी अंग निकालने का भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतक का इस निजी अस्पताल में गॉल ब्लैडर के पत्थर को ऑपरेशन कर निकला गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मरीज के भाई रमेश यादव ने बताया कि उसका भाई प्रभाष यादव बिल्कुल तंदुरुस्त था। खुद से बाइक चलाकर घर से यहां इलाज के लिए आया और ऑपरेशन में लापरवाही के कारण इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हंगामे के बाद अस्पताल संचालक फरार बताए जा रहे हैं। कर्मी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। दूरभाष पर चिकित्सक संतोष कुमार ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। आप से बाद में बात करता हूं।
विज्ञापन