{"_id":"61b0293364c21e477c74a14e","slug":"bihar-panchayat-elections-10th-phase-of-polling-today-at-11-thousand-398-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Panchayat Election 2021: दसवें चरण के मतदान शुरू, 11 हजार 398 बूथों पर होगा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Panchayat Election 2021: दसवें चरण के मतदान शुरू, 11 हजार 398 बूथों पर होगा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Wed, 08 Dec 2021 09:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Dec 2021 09:10 AM IST
सार
दसवें चरण में 24,820 सीटों पर मतदान होगा। इसमें 10,981 सीटें ग्राम पंचायत, 817 सीटें मुखिया, 1106 सीटें पंचायत समिति सदस्य और 118 सीटें जिला पंयायत मेंबर की हैं।
विज्ञापन
Bihar Panchayat Phase 10th Chunav 2021:बिहार पंचायत चुनाव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पंचायत चुनावों को लेकर दसवें चरण के मतदान आज शुरू हो गए हैं। यहां पर 817 पंचायतों के 11 हजार 398 बूथों पर मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दसवें चरण में राज्य के 34 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान होना है।
विज्ञापन
24,820 सीटों पर मतदान
दसवें चरण में 24,820 सीटों पर मतदान होना है। इसमें 10,981 सीटें ग्राम पंचायत, 817 सीटें मुखिया, 1106 सीटें पंचायत समिति सदस्य और 118 सीटें जिला पंयायत मेंबर की हैं। इन सभी की किस्मत का फैसला आज होने वाले मदतान में होगा।
विज्ञापन
2,953 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
अधिकारियों के मुताबिक, दसवें चरण के मतदान में 2,953 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 100, पंच के 2852 और मुखिया सीट पर एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। वहीं 116 पदों पर किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। कुल 93,725 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दसवें चरण के दौरान होगा। इनमें 42,953 पुरुष एवं 50,772 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
63 लाख 24 हजार लोग डालेंगे वोट
दसवें चरण में 63 लाख 24 हजार 714 मतदाता वोट डालकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 33,29,858 पुरुष व 29,94,648 महिला एवं 208 अन्य मतदाता शामिल हैं।